फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   26 male teachers of Kasturba schools may be laid off in Pilibhit

Pilibhit News: 26 शिक्षकों की नौकरी पर लटकी तलवार, शासनादेश के बाद छंटनी की सूची तैयार

Sat, 17 Jun 2023 03:25 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 17 Jun 2023 03:25 PM IST
सार

पीलीभीत में 86 शिक्षक कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में सेवा दे रहे हैं, लेकिन शासनादेश आने के बाद पुरुष शिक्षकों की छंटनी शुरू कर दी गई है। ऐसे में 26 पुरुष शिक्षकों की नौकरी खतरे में पड़ गई है। 

विज्ञापन
26 male teachers of Kasturba schools may be laid off in Pilibhit
बीएसए ऑफिस पीलीभीत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत जनपद में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में कार्यरत 26 पुरुष शिक्षकों की नौकरी पर तलवार लटक गई है। शासनादेश के आधार पर विभागीय जिम्मेदार कार्रवाई में जुट गए हैं। उधर, चर्चा यह भी है कि शिक्षक कोर्ट में चले गए हैं।

विज्ञापन


जनपद में नौ कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय संचालित हो रहे हैं। वर्तमान में 820 छात्राएं अध्ययनरत हैं। अब तक जिले में 86 शिक्षक इन विद्यालयों में सेवा दे रहे हैं लेकिन शासनादेश आने के बाद पुरुष शिक्षकों की छंटनी शुरू कर दी गई है। कुल 26 शिक्षक पुरुष हैं।

विज्ञापन

शिक्षकों की सूची तैयार 

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में इन शिक्षकों की सूची तैयार कर ली गई है और इनको शासनादेश की प्रति के साथ पत्र भी भेजा गया है। प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी सत्यदेव शाक्य ने कहा कि यह सुनने में आया था कि यह शिक्षक हाईकोर्ट गए हैं, लेकिन इस बारे में निदेशालय से सूचना नहीं आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- महिला दरोगा की शादी का चर्चा: दूसरे समुदाय के लकड़ी कारोबारी की बनेंगी दुल्हन, भाई बोला- एडीजी साहब बहन का...

ऐसे में इन सभी शिक्षकों को शासनादेश के आधार पर नौकरी से निकाला जाना तय है। उन्होंने बताया कि यदि जून के अंत तक कोई विभागीय आदेश या पत्र मिलता तो इस कार्रवाई को रोका जा सकता है, लेकिन अभी इस बारे में कुछ स्पष्ट कह पाना मुश्किल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed