{"_id":"64f772d2c625c9171a04ee3a","slug":"250-candidates-appeared-in-the-interview-for-38-posts-in-kasturba-schools-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-3731-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: कस्तूरबा स्कूलों में 38 पदों के लिए साक्षात्कार में पहुंचे 250 अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: कस्तूरबा स्कूलों में 38 पदों के लिए साक्षात्कार में पहुंचे 250 अभ्यर्थी
Tue, 05 Sep 2023 11:56 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 05 Sep 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
विकास भवन स्थित गोमती सभागार में साक्षात्कार को पहुंचे लोग । संवाद
पीलीभीत। जिले में संचालित कस्तूरबा आवासीय विद्यालयों में इस बार शासन के आदेश के तहत सभी पदों पर महिलाओं की ही तैनाती होनी है। इसके लिए मंगलवार को विकास भवन के गोमती सभागार में साक्षात्कार किए गए। अब आठ सितंबर को चौकीदार और रसोइयों के चयन के लिए साक्षात्कार किया जाएगा।
जिले में नौ कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय संचालित है। यहां महिला शिक्षकों के अलावा पुरुष शिक्षक और अन्य स्टाफ तैनात था। शासन ने इस बार स्कूलोें में सभी पदों के लिए महिलाओं की ही तैनाती के आदेश जारी किए हैं। रिक्तपदों के लिए आवेदन आने के बाद मंगलवार को गोमती सभागार में साक्षात्कार हुआ। शाम तक 38 पदों के सापेक्ष 250 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया।
00
स्कूलों में 38 पदों पर नियुक्ति होनी है। इसके लिए मंगलवार को काउंसलिंग में 250 लोग शामिल हुए। अलग अलग विषयों पर तैनाती होनी है। अब आठ को रसोईया और चौकीदार के पदों के लिए साक्षात्कार होगा। - मनीष श्रीवास्तव, जिला समन्यक, बालिका शिक्षा