{"_id":"64bad4e75fbb0dbe040c2424","slug":"23-thousand-students-of-the-district-have-not-yet-received-money-for-uniform-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-1459-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: जिले के 23 हजार विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिला यूनिफॉर्म के लिए पैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: जिले के 23 हजार विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिला यूनिफॉर्म के लिए पैसा
Sat, 22 Jul 2023 12:26 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 22 Jul 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। मुख्यमंत्री की ओर से परिषदीय स्कूलों के छात्रों को जूता, मोजा के अलावा यूनिफॉर्म के लिए डीबीटी के माध्यम से अभिभावकों के खातों में धनराशि भेजी गई थी। इसमें जिले के 1.65 लाख छात्रों के खातों में धनराशि पहुंची है, जबकि जिले में 1.88 लाख छात्र पंजीकृत हैं। 23 हजार छात्रों को अब तक यूनिफॉर्म के लिए धनराशि नहीं मिली है।
सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को पठन-पाठन सामग्री के अलावा जूता, मोजा, यूनिफॉर्म आदि खरीदने के लिए शासन की ओर से एक दिन पहले ही प्रति छात्र 12 सौ रुपये उनके अभिभावकों के खातों में भेजे गए। जिले में पंजीकृत 1.88 लाख बच्चों में से 1.65 लाख को इसका लाभ मिला है। अभी 23 हजार छात्र धनराशि पाने से वंचित हैं। अधिकारियों का दावा है कि शेष बच्चों का दूसरे चरण में रुपया भेजा जाएगा। अभी पंजीकरण जारी है।
00
खाते से आधार लिंक न होने के कारण भी आ रही दिक्कत
परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले अधिकांश छात्रों के माता-पिता के आधार खाते से लिंक नहीं हैं। इस कारण करीब पांच हजार बच्चों को धनराशि नहीं मिल सकी है। इसके अलावा काफी संख्या में छात्रों के आधार कार्ड भी नहीं बन सके हैं। पूरी प्रक्रिया होने के बाद उनके खाते में धनराशि भेजी जाएगी।
विज्ञापन
00
वर्जन
जिले के 1.65 लाख बच्चों के खातों में धनराशि आ चुकी है। शेष बच्चों को दूसरे चरण में धनराशि मिल जाएगी। अभी पंजीकरण जारी है। जिले में अब तक तक 1.88 लाख बच्चे पंजीकृत हुए हैं। - अमित कुमार सिंह, बेसिक शिक्षाधिकारी