फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   22 parrots being taken for smuggling recovered

तस्करी के लिए ले जा रहे 22 तोते पीलीभीत जिले में बरामद, बाइक छोड़कर भागे शिकारी

Tue, 31 May 2022 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 01:25 AM IST
विज्ञापन
22 parrots being taken for smuggling recovered
वन विभाग की टीम द्वारा पकड़ी गई बाइक व बरामद तोते। संवाद - फोटो : PILIBHIT
मझोला। पीलभीत टाइगर रिजर्व में वन्यजीवों के साथ पक्षियों की तस्करी की घटनाएं लगातार जारी है। दो दिन पहले 15 तोतों के साथ तीन तस्करों को पकड़ा गया था। अब रविवार सुबह वनकर्मियों की टीम ने उत्तराखंड बार्डर के निकट 22 तोते मय जाल के साथ बरामद किए हैं। तस्कर मोटरसाइकिल छोड़कर भाग गए। तोते कपड़े की चादर में बंद थे। इन्हें उत्तराखंड की ओर ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन

मझोला क्षेत्र के भगतनिया और सुनपहर के बीच स्थित के पुल के निकट रविवार को सामाजिक वानिकी टीम के टाइगर ट्रैकर चेतन कुमार और राजीव ढाली गश्त पर थे। भगतनिया क्षेत्र में पहुंचने पर वनकर्मियों ने एक बाइक सवार दो लोगों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन शिकारी बाइक की रफ्तार तेज कर भागने लगे। वनकर्मियों ने अपनी बाइक दौड़ाई और पीछा किया। शिकारी बाइक छोड़कर भाग गए। मौके पर कपड़े की चादर में बंद तोते बरामद हुए। चादर में तोतों का पकड़ने का जाल भी बरामद हुआ।
विज्ञापन

दम घुटने से छह तोतों की मौत
शिकार कर तोतों को तस्करी के बाद चादर में बंद किया गया था। दम घुटने से छह तोतों की मौत भी हो गई। वन विभाग तोतों का पोस्टमार्टम भी कराएगा। रेंजर देवेंद्र कुमार ने बताया कि तोतों को रेंज लाया गया है। अज्ञात के खिलाफ के विभागीय कार्रवाई की गई है। बाइक को कार्रवाई में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed