फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   अब डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन को वसूला जाएगा यूजर चार्जेज

अब डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन को वसूला जाएगा यूजर चार्जेज

Wed, 17 Oct 2018 11:39 PM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
अब डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन को वसूला जाएगा यूजर चार्जेज
17 पीबीटीपी 14, 15
विज्ञापन

अब डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन को वसूला जाएगा यूजर चार्जेज
गृह व जलकर में वृद्धि समेत कई प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित
सदस्यों ने प्रस्तावों पर पहले जताई नाराजगी, बाद में दे दी सहमति
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। शहर में अब डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन को यूजर चार्जेज वसूला जाएगा। नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में यूजर चार्जेज समेत गृहकर और जलकर में वृद्धि करने और विभिन्न वार्डों में 36 सड़कों का निर्माण कराए जाने समेत कई प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। हालांकि पहले सदस्यों ने यूजर चार्जेज व जलकर बढ़ाने के मुद्दे पर खासी नाराजगी जताई, लेकिन बाद में सहमति जता दी गई।
नगर पालिका सभागार में बुधवार को अध्यक्ष विमला जायसवाल की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक हुई। बैठक में गत बैठक की पुष्टि के बाद पालिका सीमांतर्गत डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन को लेकर यूजर चार्जेज वसूलने पर चर्चा की गई। जिस पर सदस्य पुष्पा उपाध्याय व संजीव सक्सेना आदि ने असहमति जताई। सदस्यों का कहना था कि शहरवासियों को कोई सुविधा तो दी नहीं जा रही है, ऊपर से यह चार्जेज लेना ठीक नहीं है। इस पर ईओ निशा मिश्रा ने यूजर चार्जेज को लेकर सदस्यों को समझाने का भी प्रयास किया। भवनों पर गृहकर पांच प्रतिशत के स्थान पर दस प्रतिशत किए जाने पर भी कुछ सदस्यों ने नाराजगी जताई। हालांकि बाद में सदस्यों ने इस पर अपनी सहमति दी। जलकर बढ़ाने के मुद्दे पर कई सदस्य भड़क उठे। सदस्य शरीफ अहमद का कहना था कि अभी तक शहरवासियों को शुद्ध पानी नहीं मिल पा रहा है। कुछ अन्य सदस्यों ने भी इस पर आपत्ति उठाई, लेकिन बाद में सदस्यों ने सहमति जता दी। विद्युत सामग्री क्रय किए जाने के मुद्दे पर सदस्य पुष्पा उपाध्याय ने जमकर नाराजगी जताई। उनका कहना था कि उनके वार्ड में 20 से अधिक प्वाइंटों पर स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हुई है। प्रकाश व्यवस्था चरमराती जा रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में अध्यक्ष विमला जायसवाल ने बताया कि शासन से 14वें वित्त आयोग की दूसरी किश्त 2.1 करोड़ और तीसरी किश्त 2.53 करोड़ की प्राप्त हुई है। उन्होंने इसको लेकर सदस्यों से प्रस्ताव भी मांगें। कहा कि बोर्ड की सहमति से ही प्राप्त धनराशि से कार्य कराए जाएंगे। बैठक में सदस्य देवी सिंह, महेंद्रपाल, संजीव सक्सेना, वतनदीप, भीम सिंह चौहान, फरीन जहां, चैतंय गंगवार, संगीता मौर्य, सलमा अनवर, अवतार सिंह, उमा मिश्रा, सुधारानी, प्रतिनिधि मुकेश बाल्मीकि, विधायक प्रतिनिधि कुश कुमार समेत पालिका के अफसर व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

00
इन प्रस्ताव पर बनी सहमति
- डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन को यूजर चार्जेज वसूलने
- गृहकर पांच प्रतिशत के स्थान पर 10 प्रतिशत करने
- मुख्य चौराहों पर यूनी पोल स्थापित करने
- विद्युत सामग्री क्रय करने
- वार्डों में 36 सड़कों का निर्माण कराने
- जलकर में वृद्धि करने
00
अब शहरवासियों को 30 रुपये प्रतिमाह देना होगा वाटर टैक्स
बोर्ड बैठक में वाटर टैक्स में वृद्धि किए जाने को लेकर पहले तो सदस्य तैयार नहीं हुए, लेकिन बाद में सहमत हो गई। बैठक में बताया कि पूर्व में घरेलू उपभोक्ता से 36 रुपये प्रति साल व कामर्शियल उपभोक्ताओं से 50 रुपये प्रति वर्ष की दर से वाटर टैक्स लिया जाता था। अब घरेलू उपभोक्ताओं से 30 रुपये प्रतिमाह व कामर्शियल उपभोक्ताओं से 50 रुपये प्रति माह के हिसाब से वाटर टैक्स वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
बोर्ड के माध्यम से विधायक को भेजा जाएगा प्रस्ताव
पूर्व में पालिका सदस्यों ने सदर विधायक संजय सिंह गंगवार से मिलकर वार्डों में विकास कार्य कराने की मांग की थी। जिस पर विधायक ने पालिका बोर्ड के माध्यम से प्रस्ताव भिजवाने को कहा। बुधवार को सदस्यों ने प्रस्ताव बनाकर बोर्ड को सौंपे। जिसमें सभी सदस्यों ने सभंी वार्डों में 600 स्ट्रीट लाइट सेट, 60 हाईमास्ट, 40 आरओ वाटर कूलर व प्रत्येक वार्ड में एक-एक लाख रुपये से विकास कार्य कराने के प्रस्ताव रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed