{"_id":"5ba28f76867a557eae2dea21","slug":"21537380214-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"..तो एक और तेंदुआ भी है सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
..तो एक और तेंदुआ भी है सक्रिय
Updated Wed, 19 Sep 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
..तो एक और तेंदुुआ भी है सक्रिय
पीलीभीत। बराही रेंज के सीमावर्ती क्षेत्र में चार गांवों में मवेशियों को निवाला बनाने वाले एक तेंदुए के पिंजरे में कैद होने के बाद भी क्षेत्र के लोग दहशतजदा हैं। लोगों का मानना है कि इस इलाके में एक नहीं दो तेंदुए सक्रिय हैं, मादा तेंदुआ अभी क्षेत्र में ही चहलकदमी कर रहा है। एक नर तेंदुए के कैद हो जाने के बाद दूसरे के मादा होने की आशंका जताई जा रही है। उसके साथी तेंदुए के कैद हो जाने के बाद से हमलावर भी हो सकती है।
बराही रेंज के नौजल्हा जंगल क्षेत्र में पिछले दो माह से आतंक मचाए तेंदुए मानव पर हमलावर नहीं हुए, लेकिन आबादी क्षेत्र में घुसकर करीब दो दर्जन मवेशियों को अपना निवाला बना लिया। जिसके चलते क्षेत्र के लोगों में दहशत थी। हमले की बढ़ती घटनाओं के चलते लोग यह मान रहे हैं कि जंगल में एक नहीं, बल्कि दो तेंदुए सक्रिय हैं। टाइगर रिजर्व के अधिकारी भी इसको स्वीकारते हुए नजर आए। इस सब के चलते टाइगर रिजर्व के अधिकारी के निर्देश पर पांच दिन पूर्व कैमरे व दो पिंजरे लगाकर तेंदुए की सक्रियता का पता लगाया जा रहा है। ब्यूरो