{"_id":"5b1d7de24f1c1b254d8b5b9f","slug":"21528659426-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईर्स्टन पेरिफेरल पर कारों की भिड़ंत, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईर्स्टन पेरिफेरल पर कारों की भिड़ंत, छह घायल
Updated Mon, 11 Jun 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
ईस्टर्न पेरिफेरल हाइवे पर खेकड़ा के समीप दो कारों की भिड़ंत में दिल्ली निवासी एक ही परिवार के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें दिल्ली के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया।
दिल्ली मंगोलपुरी निवासी नरेंद्र सोनी पत्नी हेमा एवं पुत्र कुनाल, ईशू, पुत्री सिमरन और पूजा के साथ वैगनआर कार से वाया ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे से बीती रात्रि करीब दस बजे अपनी रिश्तेदारी में बागपत मिलने जा रहे थे। जब वह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे से खेकड़ा के समीप उतरने लगे तभी उनकी कार की तेज गति के साथ जा रही कार से भिड़ंत हो गई। कार क्षतिग्रस्त होने के साथ ही उसमें सवार नरेंद्र सोनी समेत परिवार के छह लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को दिल्ली के ट्रॉमा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां कुनाल की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। सूचना मिलने पर घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। हादसे के बाद दूसरी कार का चालक कार समेत फरार हो गया।