फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बीच-बीच में हंगामे के साथ संपन्न हुई बैठक

बीच-बीच में हंगामे के साथ संपन्न हुई बैठक

Tue, 20 Mar 2018 08:15 PM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 08:15 PM IST
विज्ञापन
बीच-बीच में हंगामे के साथ संपन्न हुई बैठक
संभावित लीड,,,,,,,,,,,,,,
विज्ञापन

सहकारी गन्ना विकास समिति की बैठक में हंगामा
क्षेत्र का सारा गन्ना पेरने के बाद बंद होगी चीनी मिल
वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक 10 से अधिक प्रस्ताव पास
20 पीबीटीपी 11,12
अमर उजाला ब्यूरो
बीसलपुर। सहकारी गन्ना विकास समिति की मंगलवार को दोपहर 12 बजे समिति परिसर में हुई वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक में गन्ना किसानों के हितों से संबंधित 10 से अधिक महत्वपूूर्ण प्रस्ताव पास हुए। बैठक में कुछ मुद्दों को लेकर बीच-बीच में हंगामा भी हुआ। बैठक में बीते सत्र का लेखा जोखा पेश किया गया, जिसके अनुसार बीते सत्र में समिति को 1.59 करोड़ का शुद्ध लाभ हुआ।
बैठक में सबसे पहले पिछली वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की गई। बैठक में सचिव जितेंद्र कुमार ने पिछले सत्र का लेखा जोखा पेश करते हुए बताया कि पिछले सत्र में समिति को सभी मदों से 2.70 करोड़ की आय हुई थी। इसके अलावा 1.11 करोड़ का व्यय हुआ था और 1.59 करोड़ का शुद्ध लाभ हुआ था। सचिव ने यह भी बताया कि चालू सत्र में अब तक समिति क्षेत्र के सभी 63 क्रय केंद्रों पर करीब 1.50 करोड़ क्विंटल गन्ने की खरीद हो चुकी है। बैठक में चीनी मिलों द्वारा समय से किसानों को गन्ने का भुगतान न किए जाने, सभी गोदामों पर भरपूर मात्रा में खाद उपलब्ध न कराए जाने, क्रय केंद्रों पर गन्ने की समानुपातिक तौल न किए जाने, बैठक की कार्यवाही की प्रतियां डेलीगेटों को उपलब्ध न कराए जाने, बरखेड़ा चीनी मिल द्वारा तीन माह से गन्ना मूल्य का भुगतान न किए जाने, बिलसंडा क्षेत्र के गन्ना पर्यवेक्षक द्वारा सट्टा करने की एवज में किसानों से सुविधा शुल्क वसूल करने, क्रय केंद्रों की गन्ना उठान व्यवस्था लचर होने, गन्ने की पर्चियां काफी धीमी गति से जारी करने, फर्जी सट्टा बंद न करने, सामान्य प्रजाति के गन्ने के सट्टे न खोलने, बेनीपुर क्षेत्र के डेलीगेट राजेश वर्मा से समिति के एक कर्मचारी द्वारा एजेंडा छीनने और रढ़ैता सेंटर पर काफी कम इंडेंट भेजने आदि मुद्दों को लेकर जमकर हंगामा हुआ। हंगामे के कारण बैठक की कार्यवाही कई बार स्थगित हुई। अध्यक्ष सुरेंद्र पाल यादव ने हस्तक्षेप कर बैठक की रुकी हुई कार्यवाही शुरू करवाई। बैठक की अध्यक्षता सुरेंद्र पाल ने और संचालन समिति सचिव जितेंद्र कुमार ने किया।
विज्ञापन

0000
बैठक में ये प्रस्ताव हुए पास
क्षेत्र का सारा गन्ना खत्म होने के बाद ही मिलों को बंद करने की अनुमति दिए जाने, चीनी मिलों पर समय से गन्ना मूल्य भुगतान किए जाने का दबाव बनाने, सभी क्रय केंद्रों पर गन्ने की समानुपातिक तौल कराने, वंचित किसानों को प्राथमिकता के आधार पर गन्ने की पर्चियां उपलब्ध कराने, क्रय केंद्रों पर गन्ने की घटतौली खत्म कराने, सभी गोदामों में भरपूर मात्रा में खाद उपलब्ध कराने, इस सत्र में किसानों के गन्ना मूल्य भुगातन से कोई भी कटौती न किए जाने, किसानों की गन्ना संबंधी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने, बैठक की कार्यवाही की प्रतिलिपियां सभी डेलीगेट को उपलब्ध कराने और कस्बा बरखेड़ा के जर्जर खाद गोदाम की मरम्मत कराने आदि प्रस्ताव पास हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
गन्नाधिकारी बैठक से खिसके
भैंसाई पर्वतपुर क्षेत्र के डेलीगेट रुद्रपाल ने बैठक में मौजूद बजाज हिंदुस्तान चीनी मिल बरखेड़ा के गन्नाधिकारी संजीव चौधरी को मंच पर आकर मिल द्वारा गन्ना मूल्य का भुगतान न किए जाने के संबंध में स्पष्टीकरण देने को कहा। संजीव चौधरी मंच पर आने की बजाए बैठक से निकलकर चले गए। दरअसल उनके पास स्पष्टीकरण देने के लिए कोई तथ्य ही नहीं थे।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed