फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   खारजा नहर में गिरी अनियंत्रित बाइक, मासूम बहा

खारजा नहर में गिरी अनियंत्रित बाइक, मासूम बहा

Fri, 05 Jan 2018 10:01 AM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
खारजा नहर में गिरी अनियंत्रित बाइक, मासूम बहा
04 पीबीटीपी 24,25,26,27
विज्ञापन

खारजा नहर में गिरी अनियंत्रित बाइक, मासूम बहा
माता-पिता समेत तीन बाइक सवारों को ग्रामीणों ने निकाला बाहर
खटीमा-माधोटांडा रोड पर हुआ हादसा, पुलिस तलाश में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
माधोटांडा/ पीलीभीत। खटीमा-माधोटांडा मार्ग पर बृहस्पतिवार शाम चार बजे अनियंत्रित बाइक खारजा नहर में चली गई। हादसे में बाइक सवार तीन साल का मासूम ग्राम दयालपुर निवासी संजय नहर में बह गया। जबकि माता-पिता समेत तीन लोगों को मौके पर मौजूद लोगों ने बाहर निकाला। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची माधोटांडा पुलिस ग्रामीणों की मदद से मासूम की तलाश में जुटी है। हादसे को लेकर मौके पर भीड़ लगी रही। हादसे के पीछे बाइक की तेज गति व नहर पुल की टूटी रेलिंग को कारण बताया जा रहा है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।

माधोटांडा थाना क्षेत्र के ग्राम दयालपुर निवासी राधेश्याम (35) मजदूरी करते हैं। बृहस्पतिवार सुबह वह पत्नी किरन देवी, तीन साल के बेटे संजय और गांव के निवासी रामऔतार के साथ अपनी ससुराल मुझा गांव गए थे। दोपहर बाद सभी एक बाइक पर सवार होकर घर के लिए निकले। बाइक रामऔतार चला रहे थे और संजय आगे बैठा हुआ था। शाम करीब चार बजे खटीमा-माधोटांडा रोड पर खारजा नहर पुल के पास पहुंचते ही बाइक अनियंत्रित होकर खारजा नहर में चली गई। हादसे में मासूम संजय पानी का बहाव अधिक होने पर उसमें बह गया। जबकि मौके पर मौजूद लोगों ने किनारे की तरफ नहर में गिरे उसके माता पिता व गांव के तीसरे युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसकी सूचना मिलने पर लगभग साढ़े चार बजे एसएचओ इंद्र सिंह व यूपी 100 मौके पर पहुंच गई। कुछ ही देर में काफी संख्या में आसपास के ग्रामीण जमा हो गए। नहर से सुरक्षित निकाले गए दंपति समेत तीनों लोगों को सीएचसी भर्ती कराया गया। इधर पुलिस गांव के लोगों की मदद से बच्चे की नहर में तलाश करने में जुट गई। खुद एचएचओ भी वर्दी उतारकर नहर में मासूम की तलाश करने में में लगे रहे, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। एसएचओ इंद्र सिंह ने बताया कि बच्चे की तलाश जारी है। इसके अलावा अन्य तीनों को सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed