फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Paddy arrival in Mandi lowered, prices rushed

मंडी में धान की आवक घटी, दाम उछले

Mon, 23 Oct 2017 11:38 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Mon, 23 Oct 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
Paddy arrival in Mandi lowered, prices rushed
उत्तराखंड में खरीद शुरू होने से मंडी में धान की आवक घटने लगी है। इससे किसानों को पहले से बेहतर दाम मिल रहे हैं। सोमवार को खुली मंडी में 20 हजार क्विंटल की आवक हुई, जिसकी 1350 रुपये तक बिक्री हुई। वहीं आंकड़ेबाजी से सरकारी खरीद का ग्राफ भी तेजी से बढ़ने लगा है।
विज्ञापन

दीपावली और भैयादूज के अवकाश के चलते मंडी में चार दिनों बाद बाद धान की आवक शुरू हुई। उम्मीद की जा रही थी कि आवक अच्छी होगी लेकिन उत्तराखंड में खरीद शुरू होने के साथ जिले की राइस मिलों पर हो रही सीधी खरीद के चलते धान की आवक काफी कम हो गई है। सोमवार को लगभग 20 हजार क्विंटल की आवक दर्ज की गई, लेकिन आवक घटने के असर के चलते किसानों को पहले से अच्छा दाम मिल रहा है। सोमवार को न्यूनतम 1225 रुपए प्रति क्विंटल से लेकर अधिकतम 1360 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान आढ़तों पर खरीदा गया। आढ़तों के साथ मंडी के सरकारी क्रय केंद्रों पर भी खरीद हो रही है। वहीं धान की सीधी खरीद के बाद शुरू हुए खेल के चलते सरकारी खरीद भी बढ़ने लगी है। मिलों द्वारा खरीदे जा रहे धान को क्रय केंद्रों पर खरीदना दर्शाकर सरकारी धान का ग्राफ तेजी से बढ़ाया जा रहा है। सोमवार तक जिले में 9146.50 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed