फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   See the moon

चांद देखकर किया पिया का दीदार

Sun, 08 Oct 2017 11:10 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Sun, 08 Oct 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
See the moon
करवाचौथ - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
पीलीभीत। जिले भर में रविवार को करवा चौथ का पर्व परंपरागत ढंग से मनाया गया। पति की दीर्घायु की कामना लिए महिलाओं ने करवाचौथ का व्रत रखा। घर में पकवान बनाए और शाम को सजधज कर चांद को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया।
करवाचौथ पर्व को लेकर कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं। रविवार को महिलाओं ने करवाचौथ व्रत रखा। घरों में पूरे दिन शाम को होने वाली पूजा की तैयारियां चलती रहीं। पकवान बनाने के साथ पूजा का सामान सजाया और खुद भी तैयार होकर चंद्र दर्शन का इंतजार किया। इधर देर शाम तमाम लोग छतों पर चढ़कर चांद निकलने का इंतजार करते देखे गए। महिलाओं ने चांद को अर्घ्य देकर मां गौरी की पूजा अर्चना की। इसके बाद पति एवं घर के अन्य बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद महिलाओं ने अन्न जल ग्रहण कर व्रत को तोड़ा।
विज्ञापन

पूरनपुर। पति की दीर्घायु की कामना का करवाचौथ व्रत परंपरागत ढंग से मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने व्रत रखकर रात में चंद्र दर्शन के साथ पूजा अर्चना की। पति के दर्शन कर व्रत तोड़ा। बाजार में खरीदारों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसलपुर। सुहागिन महिलाओं ने व्रत रहकर रात में चांद निकलने के बाद अपने-अपने पति की आरती उतारी और उनके दीर्घायु होने की कामना की। उसके बाद महिलाओं ने जलपान कर व्रत तोड़ा।


बाजार में शाम तक रही खासी चहल पहल
करवा चौथ पर्व को लेकर रविवार को भी बाजार में काफी चहल पहल रही। शहर के चूड़ी मार्केट, ब्यूटी पार्लर व कॉस्मेटिक्स शॉप पर पूरे दिन भीड़भाड़ रही। सबसे ज्यादा भीड़ चूड़ी मार्केट में रहीं। ब्यूटी पार्लरों पर भी मेहंदी लगवाने वालों के पहुंचने का सिलसिला शाम तक चलता रहा। वहीं साड़ी की दुकानों, बुटीक आदि पर महिलाओं का तांता लगा रहा।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed