फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   राजस्व प्रशासन अब दर्ज जमीन का मौके पर करेगा सत्यापन

राजस्व प्रशासन अब दर्ज जमीन का मौके पर करेगा सत्यापन

Fri, 01 Sep 2017 06:39 PM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 06:39 PM IST
विज्ञापन
राजस्व प्रशासन अब दर्ज जमीन का मौके पर करेगा सत्यापन
माधोटांडा (पीलीभीत)। अब भूमाफिया द्वारा जमीनों पर अवैध कब्जा किए जाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने को शासन ने कड़ा कदम उठाया है। खतौनी में दर्ज किसानों की जमीनों को अब अभियान चलाकर राजस्व लेखपाल उनके नामों के मुताबिक बराबर दर्ज करेंगे। यहीं नहीं इसके बाद किसानों को नोटिस देकर मौके पर सत्यापन भी कराया जाएगा।
विज्ञापन

जमीनी विवाद के अधिकतर मामले बंटवारे को लेकर सामने आते हैं और मामले अदालत तक भी पहुंचते हैै। इन सबके बीच भूमाफिया इसका जमकर फायदा उठाते हैं। इधर, शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी ने अभियान चलाकर जमीनों की जांच कराकर खातेदारों को बराबर का बंटवारा करने की कवायद शुरू की है। जिससे भूमाफिया द्वारा किए जा रहे अवैध कब्जों को रोका जा सके और सभी खातेदारों के नाम खतौनी में अलग-अलग दर्ज हो सकें।
विज्ञापन

तहसीलदार कलीनगर विजय त्रिवेदी ने बताया कि प्रथम चरण में राजस्व लेखपाल द्वारा खतौनी में दर्ज किसानों के नाम दर्ज भूमि की जांच कराई जाएगी और एक ही खाते में कई लोगों के नाम दर्ज भूमि को अलग खाते बनाकर दर्ज किया जाएगा। जिसके बाद राजस्व प्रशासन गांव में ऐसे किसानों को नोटिस देकर बंटवारे की स्थिति से अवगत कराएगा। यदि किसी किसान को कोई आपत्ति है या नाम गलत दर्ज हो गया है तो उसका पक्ष सुनकर उसका निस्तारण किया जाएगा। उसके बाद बंटवारा की गई भूमि को कंप्यूटर द्वारा नये सिरे से नामों को खतौनी में दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस आदेश के बाद भूमाफिया न तो गलत ढंग से जमीन नाम दर्ज करा सकेंगे और न ही किसी किसान की भूमि पर दूसरे किसान को ढाल बनाकर जबरन कब्जा कर सकेंगे। इसके लिए टीमें गठित कर खतौनियों की जांच शुरू करवा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed