फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   भविष्य ज्योति समारोह में 1822 मेधावियों को मिला सम्मान

भविष्य ज्योति समारोह में 1822 मेधावियों को मिला सम्मान

Mon, 19 Jun 2017 06:35 PM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 06:35 PM IST
विज्ञापन
भविष्य ज्योति समारोह में 1822 मेधावियों को मिला सम्मान
पीलीभीत। जिले भर के मेधावी और उनके गुुरुजन सोमवार को एक मंच पर दिखे, मौका था अमर उजाला और एएनए ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस का भविष्य ज्योति सम्मान समारोह। समारोह में 1822 मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। लकी ड्रॉ में दो छात्र और दो छात्राएं भाग्यशाली रहे। इन भाग्यशाली विजेताओं को डीएम शीतल वर्मा और एसपी देवरंजन वर्मा ने 25-25 हजार रुपये चेक डेमो व मल्टीमीडिया सेलफोन सौंपा। सम्मान पाकर मेधावी गदगद् हो उठे।
विज्ञापन

शहर के नकटादाना चौराहे के समीप सिटी पैलेस में होने वाले सम्मान समारोह को लेकर सुबह से ही मेधावी छात्र-छात्राओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। समारोह में पहुंचे सभी मेधावियों को रजिस्ट्रेशन किया गया। डीएम शीतल वर्मा, एसपी देवरंजन वर्मा, डीआईओएस गजेंद्र कुमार, एएनए ग्रुप के वाइस चेयरमैन राहुल आर्य, अमर उजाला के महाप्रबंधक धीरज जैन ने दीप प्रज्ज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया। इसके बाद 25-25 हजार की छात्रवृत्ति के लिए लकी ड्रॉ द्वारा चार भाग्यशाली छात्र-छात्राओं के नामों की घोषणा की गई। नामों की घोषणा होते ही हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। डीएम व एसपी ने लकी ड्रॉ में भाग्यशाली रहे दो छात्र व दो छात्राओं को 25-25 हजार के डेमो चेक और मल्टीमीडिया मोबाइल फोन सौंपे। इस दौरान 20 गुरुजनों को भी डीएम व एसपी ने सम्मानित किया। इसके पश्चात प्रभारी डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने एक-एक कर सभी मेधावियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मान पाकर मेधावी फूले नहीं समाए। इसके अलावा लकी ड्रॉ द्वारा 15 अन्य मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

00
डीएम और एसपी ने की हौसला आफजाई
इससे पूर्व डीएम ने अमर उजाला के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि प्रतिभाओं की कमी नहीं है। मेहनत व लगन के दम पर कोई भी लक्ष्य का आसानी से हासिल किया जा सकता है। इंटर पास करने के बाद स्टूडेंट्स के स्ट्रगल का दौर शुरू हो जाता है। ऐसे में कठिन परिश्रम की आवश्यकता होती है। उन्होंने मेधावियों की हौसला आफजाई करते हुए कहा कि उनका सपना है कि दुनिया के हर कोने में पीलीभीत के बच्चे मिले। एसपी ने मेधावियों की सफलता पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि मेधावी कठोर परिश्रम कर लक्ष्य की ओर बढ़े ताकि उन पर उनके माता पिता ही नहीं बल्कि जिला व प्रदेश गौरवांवित महसूस कर सके। संचालन वृद्धि गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
इन मेधावियों को मिली छात्रवृत्ति व सेलफोन
1. तृप्ति शर्मा-अंगूरी देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंकॉ पीलीभीत
2. सुरभि- बेनहर पब्लिक स्कूल पीलीभीत
3. नूरूल हसन- डीपीपी इंटर कॉलेज धनकुना
4. राकेश सिंह- आदर्श किसान इंटर कॉलेज गजरौला
00
इन गुरुजनों को मिला सम्मान
1. सरोज जगोता-स्प्रिंगडेल कॉलेज
2. गुरदित्त सिंह सैहमी-बेनहर पब्लिक स्कूल
3. सीमा अग्रवाल- लिटिल एंजिल्स स्कूल
4. रमेश सेमवाल- लायंस बाल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल
5. मिथिलेश पांडेय - अंगूरी देवी सरस्वती बा.वि.मं. इं.का.
6. अखलाक हसन खां- इकरा गर्ल्स पब्लिक इंटर कॉलेज
7. नीरज गुप्ता- सेंट एलायसियस कॉलेज
8. वीरेश पाल गंगवार-चौ. निहाल सिंह इंटर कॉलेज
9. रामजानकी शुक्ला-वीरागंना अवंतीबाई इंटर कॉलेज
10. वीरेंद्र मिश्र-चिरौंजीलाल वीरेंद्रपाल सविमं इं.का.
11. जितेंद्र सिंह चौहान-सविमं इंटर कॉलेज पूरनपुर
12. कौशल आर्य-आरएसआरडी वि.मं.इं.का. पूरनपुर
13. रियाज खान- सेंट जोसेफ कॉलेज पूरनपुर
14. रेहान रजा- अकाल एकेडमी गोमती
15. मनमोहन सिंह- ईशर एकेडमी भोपतपुर सकरिया
16. टीएच खान- एसआरएम इंटर कॉलेज बीसलपुर
17. अतुल गंगवार. एजी इंटर कॉलेज बीसलपुर
18. प्रद्युम्र कुमार-सुखदेवी मेमोरियल इंटर कॉलेज बीसलपुर
19. रानू शंखधार- शिशु बिहार इंटर कॉलेज बीसलपुर
20. दुर्गपाल सिंह-कुं. झंकार सिंह इंटर कॉलेज बीसलपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed