{"_id":"5767ef9c4f1c1b3b30b47d8a","slug":"21-samples-failed-in-the-investigation-including-the-sweet","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड्डू सहित 21 सेंपल जांच में फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड्डू सहित 21 सेंपल जांच में फेल
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
Updated Mon, 20 Jun 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
मिठाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी पर दर्ज होगा मुकदमा, विभाग ने भेजा नोटिस
होली के आसपास जिले में लिए खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। इसमें छतरी चौराहा स्थित नवरत्न स्वीट्स के लड्डूओं सहित 21 नमूने फेल पाए गए है। इन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने से पूर्व विभाग ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने होली के आसपास शहर सहित पूरे जिले में अभियान चलाकर नमूने लिए थे। इन नमूनों को जांच के लिए लखनऊ स्थित प्रयोगशाला भेजा गया था। दो दिन पहले लैब से जांच रिपोर्ट विभाग को प्राप्त हुई है। इसमें शहर के नवरत्न स्वीट्स से लिए गए बूंदी के लड्डुओं में देसी घी के स्थान पर अन्य तेल पाया गया। इसके अलावा अमरिया की परचून की दुकान से दालों के, पूरनपुर की बेस्ट बेकरी से जीरा बिस्कुट, बीसलपुर के शोभित की दुकान से पिसी मिर्च, ललौरीखेड़ा के मुकीम की दुकान से आटा, अमरिया के रमेश, टिकरी के राजेश और दीपेंद्र की दुकान का मावा का नमूना जांच में फेल हो गया। इसी प्रकार बरेली से पूरनपुर जा रही नमकीन का नमूना भी फेल हुआ है। इसमें कंपनी के साथ वाहन स्वामी पर भी कार्रवाई की तैयारी है। पौटाकलां बरखेड़ा के बबलू और बागगुलशेरखां के राहुल की दुकान से लिए गए पेड़े के नमूने भी फेल हो गए हैं। नमूने फेल होने पर इन सभी 21 व्यवसायियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। अभिहीत अधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया नोटिस का जवाब मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।