{"_id":"6738f81600b2e9d92b01cd25","slug":"21-lakh-rupees-were-cheated-in-the-name-of-sending-abroad-threatened-on-protest-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-125691-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: विदेश भेजने के नाम पर 21 लाख रुपये ठगे, विरोध पर धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: विदेश भेजने के नाम पर 21 लाख रुपये ठगे, विरोध पर धमकाया
विज्ञापन
पीलीभीत। आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर युवक से 21 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोप है कि मोबाइल पर फर्जी वीजा भेजकर आरोपी लापता हो गए। जानकारी होने पर पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। एसपी के आदेश पर दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
उत्तराखंड के सितारगंज थाना क्षेत्र के मैनाझुंडी निवासी सुखदेव सिंह ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि गजरौला क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी रजवेंद्र व उदयकरनपुर गांव निवासी दलजीत सिंह विदेश भेजने के नाम पर लोगों को ठगते हैं।
आरोप है कि उक्त दोनों लोगों ने 20 मार्च 2024 को उनके पुत्र को ऑस्ट्रेलिया भेजने के लिए वीजा बनवाने का भरोसा दिलाकर रुपये मांगे। इस पर 22 मार्च 2024 को क्षेत्र के दो लोगों की मौजूदगी में पांच लाख रुपये नकद दिए। इसके बाद तीन अप्रैल को सात लाख रुपये, 28 जून को तीन लाख रुपये, आठ जुलाई को चार लाख रुपये दिए।
विज्ञापन
आरोप है कि 25 जुलाई को मोबाइल पर फर्जी वीजा भेज दिया गया। इसके बाद टिकट कराने की बात करने पर 30 जुलाई को एक लाख रुपये नकद ले लिए, लेकिन लंबा समय बीतने के बाद जब टिकट नहीं मिला तो उन्हें शक हुआ। जानकारी करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी जगदीप मलिक ने बताया कि मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।