फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   सपा-बसपा और भाजपा का घमंड तोड़ेगी पीएसपीएल

सपा-बसपा और भाजपा का घमंड तोड़ेगी पीएसपीएल

Thu, 31 Jan 2019 08:02 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Thu, 31 Jan 2019 08:02 PM IST
विज्ञापन
सपा-बसपा और भाजपा का घमंड तोड़ेगी पीएसपीएल
पीलीभीत। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया (पीएसपीएल) के छह फरवरी को जिला मुख्यालय पर होने वाले धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस सिलसिले में बृहस्पतिवार को पार्टी के मरौरी ब्लॉक के कार्यकताओं की बैठक गुटेहां रूपपुर कमालू में हुई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष नासिर कमाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पीएसपीएल की अहम भूमिका होगी। इस चुनाव में सपा-बसपा और भाजपा का घमंड टूट जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे छह फरवरी को होने वाले धरना-प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भाजपा की कथनी और करनी के अंतर को आमजन तक पहुंचाने का काम करें। इस मौके पर गांव के बुजुर्गों का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। बैठक में यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव शशांक मिश्रा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष राबिया अंसारी, यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष प्रेमकुमार, भरत यादव, नितिन गुप्ता, शहजाद शम्सी, सितारा बी, रमेश गंगवार आदि ने भी विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता ग्राम प्रधान नवल किशोर ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed