{"_id":"5b3bd0a94f1c1bbe248b4576","slug":"201530646697-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजेता टीम के सदस्यों का स्वागत किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजेता टीम के सदस्यों का स्वागत किया
Updated Wed, 04 Jul 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
गाजियाबाद के महामाया खेल स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय अंडर 16 एवं 19 गर्ल्स कबड्डी खेल महोत्सव में बागपत की खिलाड़ियों ने जनपद बागपत का प्रतिनिधित्व कर जूनियर और सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर नगर एवं जनपद का नाम रोशन किया। नगर आगमन पर सभी खिलाड़ियों का लोगों ने स्वागत किया।
गाजियाबाद के महामाया खेल स्टेडियम में बाइस से चौबीस जून तक चली जिला स्तरीय अंडर सोलह एवं उन्नीस गर्ल्स कबड्डी खेल महोत्सव में बागपत जनपद का प्रतिनिधित्व कर खेकड़ा नगर के देवकृष्णा पब्लिक स्कूल की मेधावी छात्रा खिलाड़ियों ने भी भाग लिया। मेधावी खिलाड़ियों ने खेल महोत्सव में सीनियर एवं जूनियर वर्ग में विपक्षी खिलाड़ियों को हराकर सभी वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। आयोजकों ने बागपत जनपद की सभी मेधावी विजेता खिलाड़ियों को बीस बीस हजार रुपये की नगद धनराशि एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। नगर आगमन पर मंगलवार को खेकड़ा स्थित देवकृष्णा पब्लिक स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में मेधावियों का शिक्षकों एवं गणमान्य लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान एनआईएस कोच पवन नैन, विद्यालय प्रबंधक सोनू यादव, बसी ग्राम प्रधान सतबीर सिंह, महक सिंह उस्ताद, किरण, बोबी, सुधीर, श्रीओम, नीरज नैन, सीमा दुग्गल, सोनू यादव आदि मौजूद रहे।