{"_id":"5a84534d4f1c1b8d268ba089","slug":"201518621517-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल के आगमन की तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल के आगमन की तैयारियां तेज
Updated Wed, 14 Feb 2018 08:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यपाल के आगमन की तैयारियां तेज
23 फरवरी को गन्ना कृषक महाविद्यालय में होगा कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
पूरनपुर। राज्यपाल रामनाईक के आगमन को लेकर तैयारी तेज हो गई हैं। 23 फरवरी को गन्ना कृषक महाविद्यालय मेें आयोजित समारोह में राज्यपाल मेधावी व पुरातन छात्रों को सम्मानित करेंगे।
वर्ष 1994 में स्थापित गन्ना कृषक महाविद्यालय में पहली बार मेधावी एवं पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें राज्यपाल रामनाईक मुख्य अतिथि होंगे। महाविद्यालय परिसर की रंगाई पुताई के साथ ही हेलीपेड और पक्का मंच तैयार किया गया है। बुधवार को कोतवाल योगेंद्रपाल शर्मा ने महाविद्यालय पहुंचकर प्राचार्य डॉ. सुधीर शर्मा से कार्यक्रम की जानकारी लेकर महाविद्यालय परिसर का निरीक्षण किया। वहीं खुफिया विभाग भी अलर्ट हो गया है। इस दौरान पहली बार प्रकाशित हो रही महाविद्यालय की पत्रिका का विमोचन भी राज्यपाल करेंगे। कार्यक्रम में राज्यपाल के अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अनिल शुक्ला एवं पूर्व मंत्री डॉ. विनोद तिवारी शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान करेंगे।