{"_id":"5a721b3f4f1c1b514a8b6c9d","slug":"201517427519-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत की बेटियों ने उतीर्ण की ब्लैक बेल्ट परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत की बेटियों ने उतीर्ण की ब्लैक बेल्ट परीक्षा
Updated Thu, 01 Feb 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
गाजियाबाद में आयोजित ताईक्वांडो ब्लैक बेल्ट परीक्षा बागपत की चार बेटियों ने पास की। स्थानीय देव कृष्णा पब्लिक स्कूल में लौटने पर चारों बेटियों का स्वागत किया।
विश्व ताईक्वांडो संघ दक्षिण कोरिया के तत्वावधान में वर्ष दो हजार सत्रह में विश्व स्तरीय डिग्री परीक्षा ब्लैक बेल्ट हुई । इसमें बागपत की बेटी अक्षिता तोमर, प्रीति नागर, प्रिया तोमर और तनु आर्य ने अच्छा प्रदर्शन कर परीक्षा उत्तीर्ण की। बुधवार को बागपत ताईक्वांडो संघ के तत्वावधान में नगर स्थित देव कृष्णा पब्लिक स्कूल के प्रांगण में सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इसमें चारों मेधावी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। संघ अध्यक्ष सुभाष त्यागी ने कहा कि यह बेटियां आगे चलकर देश के नाम पदक जीतेंगी। इस दौरान संघ के सचिव सचिन शर्मा, विद्यालय प्रबंधक सोनू यादव, नीरज नैन, मनीष यादव, धर्मेंद्र शर्मा, शिवम खोखर, सोनू त्यागी आदि मौजूद रहे।