फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   अमरिया क्षेत्र में खेत में काम कर रहे मजदूरों को दिखा बाघ, दहशत

अमरिया क्षेत्र में खेत में काम कर रहे मजदूरों को दिखा बाघ, दहशत

Sun, 15 Oct 2017 11:22 PM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
अमरिया क्षेत्र में खेत में काम कर रहे मजदूरों को दिखा बाघ, दहशत
tiger

विज्ञापन
पीलीभीत। अमरिया क्षेत्र में बाघ की चहलकदमी कम होने का नाम नहीं ले रही है। क्षेत्र के गजरौला फार्म पर गन्ने के खेतों में कार्य कर रहे श्रमिकों ने वहां चहलकदमी करते एक बाघ को देखा। जिससे मजदूरों में भगदड़ मच गई। निदेशक सामाजिक वानिकी आदर्श कुमार ने बताया कि सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम को मौके पर बाघ के ताजे पदचिन्ह मिले हैं। इंसानों पर बाघ के बढ़ते हमलों को देखते हुए वन विभाग की टीम बाघ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। इस क्षेत्र में पिछले करीब दो माह से वन विभाग की टीम सर्च और जागरूकता अभियान भी चला रही है।
गठित टीम ने ग्राम नावकूड, बेहरी, सुस्वार, अंडरायन, जगदीशपुर, हिमकरपुर, भिखारीपुर, नगरिया कालोनी, देवहा नदी के किनारे व अन्य प्रभावित ग्रामों में भी गश्त की, लेकिन वहां पर भी बाघ के पचचिन्ह नहीं मिले। ग्रामीणों को मीटिंग कर एवं प्रचार-प्रसार के माध्यम से जागरूक किया गया और बाघ से बचाव के लिए पर्चा ग्रामीणों में वितरित किया गया। ग्रामीणों को गन्ने के खेतों की ओर जाने से मना किया गया है। निदेशक सामाजिक वानिकी आदर्श कुमार ने बताया कि उक्त क्षेत्र में लगे कैमरे की जांच की गई, लेकिन बाघ का कोई भी फोटोग्राफ प्राप्त नहीं हुआ।
विज्ञापन

उक्त क्षेत्र में स्टाफ द्वारा गश्त की जा रही है। उन्होंने ने प्रभावित क्षेत्र एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार के माध्यम से ग्रामवासियों को अवगत कराया गया कि क्षेत्र में अकेले न घूमे जब भी खेतों पर जाए इकट्ठे होकर जाए तथा बाघ के संबंध में कोई सूचना प्राप्त हो तो तत्काल ही स्टाफ को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed