{"_id":"64988fd36c9d86b0dd00ab64","slug":"200-people-tested-in-free-medical-camp-given-medicines-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-128-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: निशुल्क चिकित्सा शिविर में किया \n200 लोगों का परीक्षण, दवाएं दीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: निशुल्क चिकित्सा शिविर में किया 200 लोगों का परीक्षण, दवाएं दीं
Mon, 26 Jun 2023 12:34 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 26 Jun 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
चिकित्सा कैंप में चेकअप करते चिकित्सक। संवाद
पीलीभीत। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की स्थानीय शाखा की ओर से आओ गांव चलें अभियान के तहत ग्राम रूपपुर कमालू में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। इसमें करीब 200 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और दवाएं दीं।
आईएमए की अध्यक्ष डॉ. रश्मि चौधरी व संरक्षक डॉ. एसके अग्रवाल के नेतृत्व में लगाए गए शिविर का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आलोक शर्मा ने किया। शिविर में हृदय रोग, स्त्री रोग, दंत रोग, त्वचा रोग, नाक-कान रोग एवं नेत्र रोग से पीड़ित रोगियों का परीक्षण किया गया। साथ ही दवाएं भी बांटी गईं।
इस दौरान डॉ. महेश चंद्रा, डॉ. एसके मित्रा, डॉ. सौरभ अग्रवाल, डॉ. जीडी गंगवार, डॉ. विपिन साहनी, डॉ. दीपा गंगवार, डॉ. ज्ञान प्रकाश, डॉ. भरत कंचन, डॉ. राकेश सिंह, डॉ. बीपी पंत, डॉ. अजितेश प्रकाश, डॉ. विकास अग्रवाल ने मरीजों को देखा। शिविर के समापन पर नर्सिंग स्कूल की निदेशक चारु अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। संवाद