{"_id":"576d6f984f1c1be763b48151","slug":"200-people-of-the-village-and-the-overall-pension-will","type":"story","status":"publish","title_hn":"समग्र गांव के और 200 लोगों को मिलेगी पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समग्र गांव के और 200 लोगों को मिलेगी पेंशन
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समग्र गांव के 200 और लोगों का चयन समाजवादी पेंशन के लिए होगा। तालाबों के किनारे चारों और पौधरोपण कराया जाएगा। पात्रों का चयन कर आवेदनों को शीघ्र ब्लाक कार्यालय में जमा कराया जाएगा। बीडीओ ने यह निर्देश ग्राम पंचायत सचिवों की बैठक में दिए।
ब्लाक सभागार में हुई बैठक में क्षेत्र पंचायत अधिकारी ने बताया कि ब्लाक क्षेत्र में 2000 इंदिरा आवास निर्माणाधीन हैं। उनकी पहली किस्त जारी हो चुकी है। पहली किस्त के उपभोग की जांच कर सचिवों को तीन दिन के अंदर दूसरी किस्त के लिए डिमांड देने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रस्ताव शीघ्र जमा करने, लोहिया आवास की दूसरी किस्त की डिमांड तीन दिन में देने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि वर्ष 2016-17 में चयनित समग्र गांव के 929 लोगों का समाजवादी पेंशन योजना के तहत चयन होना था। इसमें करीब दो सौ लोगों का चयन होना रह गया है। शीघ्र ही पात्रों का चयन कर उनके आवेदन ब्लाक कार्यालय में जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं। बीडीओ ने बताया कि मनरेगा के तहत खोदे गए तालाबों के चारों और पौधरोपण कराया जाएगा। इसके लिए तालाबों के किनारे गड्ढे खुदवाने के निर्देश दिए गए हैं। मनरेगा के तहत किसानों के खाद के गड्ढे और पशु शेड प्राथमिकता पर बनाए जाएंगे।