{"_id":"68c06dbae1a3e49ca7029b97","slug":"20-lakhs-fraud-in-the-name-of-getting-a-job-in-america-case-registered-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-143594-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: अमेरिका में नौकरी दिलाने के नाम पर 20 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: अमेरिका में नौकरी दिलाने के नाम पर 20 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज
Tue, 09 Sep 2025 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 09 Sep 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
गजरौला। अमेरिका में नौकरी लगवाने का झांसा देकर पंजाब के अमृतसर के एजेंटों ने गजरौला खुर्द निवासी युवक से करीब 20 लाख रुपये की ठगी कर ली। वीजा और नौकरी दोनों न मिलने पर जब पीड़ित ने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर गजरौला पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गजरौला खुर्द निवासी जसविंदर सिंह ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसके भतीजे वंशदीप सिंह को अमृतसर के ग्रांड ओवरसीज एजेंसी से जुड़े एजेंट कुलविंदर सिंह, सर्वजीत कौर और नीतीश देवगन ने अमेरिका भेजने और नौकरी दिलाने का झांसा दिया। आरोपियों ने कुल खर्चा 40 लाख रुपये बताया, जिस पर वंशदीप ने अलग-अलग खातों और नकद मिलाकर करीब 20 लाख रुपये दे दिए। रुपये लेने के बाद भी न तो वीजा उपलब्ध कराया गया और न ही विदेश भेजा गया। कई बार मांगने पर आरोपी टालमटोल करने लगे और बाद में धमकी देने लगे। थाना प्रभारी बृजवीर सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।