{"_id":"5b6756f64f1c1b54638b69d2","slug":"191533499126-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में कार सवार एक व्यक्ति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना में कार सवार एक व्यक्ति घायल
Updated Mon, 06 Aug 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
दिल्ली के उत्तम नगर निवासी वरूण (36) पुत्र रामबीर की दिमागी हालत ठीक नहीं है। उसका दिल्ली स्थित अस्पताल में उपचार चल रहा है। वह रविवार की सुबह करीब दस बजे अपनी कार में सवार होकर दिल्ली से कुंडली पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर निकल पड़ा। जब वह पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर खेकड़ा के समीप पहुंचा तभी कार की गति तेज होने के कारण उसकी कार आगे जा रहे टैंपो से टकरा गई। इससे कार क्षतिग्रस्त होने के साथ ही कार सवार वरुण भी घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को कार से बाहर निकालकर खेकड़ा सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से घायल को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलने पर घायल के परिजन भी अस्पताल में पहुंचे। घायल की हालत चिंताजनक बताई है।