{"_id":"5b0322fe4f1c1be2408b6ec2","slug":"191526932222-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश की एकता अखंडता की शपथ दिलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश की एकता अखंडता की शपथ दिलाई
Updated Tue, 22 May 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
सोमवार को नगर क्षेत्र में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के शहीद दिवस पर सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों एवं शिक्षण संस्थाओं में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नगर स्थित कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में नगर अध्यक्ष ध्रुव शर्मा के नेतृत्व मे कार्यकर्ताओं ने शहीद दिवस पर आतंकवाद विरोधी कार्यों को देश की एकता अखंडता को ध्यान में रख कार्य करने का संकल्प दिलाया। इस दौरान कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा खंड विकास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. सरिता जोशी ने आंगनबाड़ियों एवं खंड विकास कार्यालय के कर्मचारियों को शहीद दिवस पर देश की एकता अखंडता की शपथ दिलाई। इस दौरान कर्मचारी मौजूद रहे। नगर क्षेत्र के स्कूलों में भी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का शहीद दिवस मनाया गया। इस दौरान शिक्षकों ने छात्र, छात्राओं को शपथ दिला राष्ट्र हित के लिए कार्य करने की अपील की।