{"_id":"5acd16724f1c1b1c3d8b46b6","slug":"191523390066-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत बंद का मिला जुला असर खेकड़ा में देखने को मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत बंद का मिला जुला असर खेकड़ा में देखने को मिला
Updated Wed, 11 Apr 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
सभी जाति और धर्म से जुड़े गरीबों को आरक्षण देने सहित अन्य मांगों को लेकर प्रस्तावित भारत बंद का मिला- जुला असर खेकड़ा में भी देखने को मिला। मंगलवार को बंद समर्थकों ने पाठशाला मार्ग पर एकत्र होकर प्रदर्शन किया और आरक्षण के विरोध में नारेबाजी की।
मंगलवार को सोशल मीडिया पर आरक्षण के विरोध में बंद की चर्चा फैली हुई थी। इसका कुछ असर खेकड़ा में भी दिखाई दिया। पाठशाला मार्ग पर युवाओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और जातिगत आरक्षण को बंद करने की मांग की। इस दौरान युवाओं ने कहा आरक्षण में बदलाव की जरूरत है। आरक्षण का लाभ बड़े लोग ही उठा रहे हैं। गरीबों को आरक्षण का लाभ नहीं मिल रहा है। सवर्ण जाति के अलावा मुस्लिम, पिछड़ा और अति पिछड़ा के साथ-साथ अनुसूचित जाति, जनजाति के गरीबों को सरकार सिर्फ ठग रही है। अनुसूचित जाति और जनजाति के गरीब अभी भी हाशिये पर हैं। आरक्षण का इस्तेमाल सिर्फ वोट के लिए किया जा रहा है। आरक्षण को समाप्त कर नए सिरे से इसका लाभ देने की जरूरत है। सवर्णों के गरीबों को भी आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए। यदि सरकार ने मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। बंद समर्थकों ने कहा आरक्षण पर सभी दल राजनीति बंद करें। शांतिपूर्वक सांकेतिक प्रदर्शन करने वाले युवाओं में मनोज जैन, समाजसेवी अनुज कौशिक, सन्नी गुप्ता, पुनीत शर्मा, दीपक शर्मा, संजय बख्शी, पंकज बोदी, अश्विनी प्रभाकर, नरेंद्र शर्मा, प्रवेश शर्मा, संजय शर्मा आदि शामिल रहे।