{"_id":"5a82ef0d4f1c1b462c8b7a77","slug":"191518530317-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान की करंट से मौत
Updated Tue, 13 Feb 2018 07:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान की करंट से मौत
अमर उजाला ब्यूरो
बीसलपुर। परिचित से मिलकर घर लौट रहे चौखंडी गांव निवासी 45 वर्षीय सेवाराम गंगवार पुत्र अनोखेलाल मंगलवार शाम छह बजे करंट से मौत हो गई। मृतक के बेटे से सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के चौखंडी गांव निवासी अजीत कुमार ने बताया कि उसके पिता सेवाराम खेती करते थे। मंगलवार शाम को वह गांव में ही अपने एक परिचित से मिलकर घर आ रहे थे। गांव के एक विद्युत पोल में करंट आ रहा था। वापस पैदल आते वक्त सेवाराम करंट की चपेट में आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों के चीख पुकार करने पर काफी लोग जमा हो गए। परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक किसान की मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। बेटे ने बताया कि बिजली विभाग के कर्मचारियों को भी हादसे की जानकारी दे दी गई है। कोतवाल मनोज कुमार त्यागी ने बताया कि शव को पीएम के लिए कब्जे में लिया गया है। जानकारी की जा रही है। अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। मृतक के तीन बेटी और एक बेटा है।