फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   शहर से सटे चंदोई के निकट पहुंचा बाघ, दहशत

शहर से सटे चंदोई के निकट पहुंचा बाघ, दहशत

Tue, 05 Dec 2017 11:31 PM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
शहर से सटे चंदोई के निकट पहुंचा बाघ, दहशत
tiger

विज्ञापन
पीलीभीत। अमरिया क्षेत्र में घूम रहे बाघ चहलकदमी करते हुए शहर के निकट तक पहुंच रहे हैं। मंगलवार को शहर से सटे चंदोई गांव में गैस एजेंसी के पास खेत में बाघ के पगचिह्न देखे गए। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर खेत का निरीक्षण कर पगचिह्न लिए।
ठंड बढ़ने के साथ ही बाघ एवं वन्यजीवों के जंगल से बाहर आने की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। कोहरे के चलते बाघ और वन्यजीव आबादी क्षेत्र तक पहुंच रहे हैं। दो दिन पूर्व कचहरी से आगे गांव मंगतपुर में बाघ के पगचिह्न मिले थे। अब शहर से सटे चंदोई गांव के निकट बाघ की चहलकदमी देखी गई है। गांव के निकट स्थित गैस एजेंसी के सटे खेत में सुबह ग्रामीणों ने बाघ के पगचिह्न देखे। पगचिह्न मिलने से खेतों में काम करने पहुंचे मजदूर काम छोड़कर चले गए। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई जिसपर सामाजिक वानिकी की टीम मौके पर पहुंची। वनकर्मियों ने बाघ के पगचिन्ह्न ट्रेस करने के साथ ग्रामीणों से भी सतर्क रहने के अपील की।
विज्ञापन

उधर अमरिया क्षेत्र के कई गांव में भी टीम ने भ्रमण कर ग्रामीणों से बाघ की जानकारी लेकर सतर्क रहने की अपील की। वनक्षेत्राधिकारी सतेंद्र चौधरी ने बताया कि बाघ निगरानी टीम लगातार भ्रमण कर रही है। चंदोई में बाघ की सूचना पर भी टीम भेजी गई थी। ग्रामीणों के साथ बैठक करने के अलावा उन्हें पत्रक बांटकर सतर्क रहने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed