फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   अब सरकारी अस्पतालों में टीटी की जगह लगेगा टीडी का टीका

अब सरकारी अस्पतालों में टीटी की जगह लगेगा टीडी का टीका

Fri, 22 Feb 2019 06:10 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Fri, 22 Feb 2019 06:10 PM IST
विज्ञापन
अब सरकारी अस्पतालों में टीटी की जगह लगेगा टीडी का टीका
पीलीभीत। अब सरकारी अस्पतालों में टिटनेस टॉक्साइड (टीटी) की जगह टेटनस एंड एडल्ट डिप्थीरिया (टीडी) का टीका लगाया जाएगा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने इसको लेकर आदेश जारी किया है। पहले चरण में 16 साल की उम्र वाले किशोरों और गर्भवती महिलाओं को टीका लगाया जाएगा। वैक्सीन की आपूर्ति बढ़ने के बाद सभी सरकारी अस्पतालों में टीका सभी उम्र के लोगों को निशुल्क लगेगा। जिला प्रतिक्षण अधिकारी डॉ. सीएम चतुर्वेदी ने बताया कि डिप्थीरिया संक्रामक और जानलेवा बीमारी हैं। डिप्थीरिया का संक्रमण एक से दूसरे व्यक्ति में छींकने और खांसने से फैलता है। शरीर में किसी धातु से कटने और खरोंच लगने पर टिटनेस के जीवाणु शरीर में प्रवेश कर जाते हैं। इस संक्रमण से शरीर की मांसपेशियों में जकड़न और गर्दन अकड़ जाती है। मरीज को सांस लेने में भी तकलीफ महसूस होने लगती है। सही इलाज न मिलने से पीड़ित की मौत तक हो जाती है। इसी तरह डिप्थीरिया का संक्रमण भी नर्वस सिस्टम को प्रभावित करता है, जिससे पीड़ित की मौत तक हो जाती है। अभी तक डिप्थीरिया का टीका सिर्फ बच्चों को लगता है, लेकिन टिटनेस का टीका सभी उम्र के लोगों को लगता है।
विज्ञापन

किशोरों में ज्यादा संक्रमण
स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, डिप्थीरिया संक्रमण के अधिकतर मामले पांच साल से ज्यादा उम्र के लोगों में पाए गए हैं। 2017 में 77 फीसदी और 2018 में 69 फीसदी डिप्थीरिया संक्रमण के मामले किशोरों और बड़ों में मिले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने डिप्थीरिया के आंकड़ों को देखते हुए सभी वर्ग के लोगों के लिए टीटी की जगह टीडी का टीका लगाने के आदेश किए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्रालय का आदेश मिल गया है। पहले चरण में 16 साल की उम्र के बच्चों और गर्भवती महिलाओं को टीका लगाया जाएगा। जिले में अभी टीडी का खेप नहीं मिली है। जब तक टीडी नहीं आती है टीटी लगाई जाएगी। - डॉ. सीएम चतुर्वेदी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed