{"_id":"5c5dc215bdec224b6317b492","slug":"181549648405-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघ ने खेत में चर रही भैंस को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाघ ने खेत में चर रही भैंस को मार डाला
विज्ञापन
पीलीभीत। खेत में चर रही गांव ढक्का चांट निवासी आरिफ की भैंस पर बाघ ने हमला कर दिया। गंभीर घायल होने से भैंस ने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। सूचना पर वन विभाग के अफसरों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। खेतों में बाघ की चहल कदमी से क्षेत्र के लोग दहशत में है।
यह घटना एक दिन पहले गुुरुवार की है। गांव ढक्काचांट हरीपुर रेंज जंगल के समीप बसा है। गांव निवासी आरिफ की भैंस जंगल किनारे खेत में चर रही थी। समीप के गन्ना के खेत से निकले बाघ ने उस पर हमला कर कर दिया। आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने शोर मचाया तो बाघ घायल भैंस को छोड़कर गन्ने के खेत में चला गया। कुछ देर बाद भैंस की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची हरीपुर रेंज की टीम को जांच में आसपास बाघ के पगचिह्न मिले। रेंजर राजकुमार ने बताया कि बाघ की चहल कदमी पर आसपास के लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। बाघ की निगरानी को कर्मचारी लगा दिए हैं। बाघ की चहल कदमी अभी आसपास ही है। इसे लेकर लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। उधर, बाघ की चहल कदमी गांव के समीप होने से लोग दहशत में हैं। किसान खेतों पर जाने से कतरा रहे है।