{"_id":"5b16e97a4f1c1b214d8b4d3c","slug":"181528228218-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने जेल में आरओ प्लांट एवं पुस्तकालय उदघाटन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने जेल में आरओ प्लांट एवं पुस्तकालय उदघाटन किया
Updated Wed, 06 Jun 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
क्षेत्र के ग्राम अब्दुलपुर स्थित जिला जेल में जिलाधिकारी ऋषिरेंद्र कुमार ने मंगलवार को शाम चार बजे जेल में शासन द्वारा कारागार आधुनिक योजना के तहत बंदियों के पेयजल हेतु आरओ प्लांट एवं कारागार में स्थापित पुस्तकालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर डीएम ने कहा जनपद कारागार पुस्तकालय, जिला राइफल क्लब, गैर सरकारी संगठनों, कई बुद्धिजीवियों से किताब एकत्र कर जेल के पुस्तकालय में रखी गई हैं। उन्होंने कहा कारागार पुस्तकालय में 700 पुस्तकें हैं, जो इतिहास, दर्शन, साहित्य, खानपान, योग आदि से संबंधित हैं, इन पुस्तकों को कैदियों को पढ़ने में बहुत आसानी होगी और कैदियों का समय भी अच्छा व्यतीत होगा और कैदियों के पुस्तक पढ़ कर विचार भी रचनात्मक होंगे, इनका दूरगामी प्रभाव समाज पर पड़ेगा उन्होंने कहा अगले राउंड में पुस्तकालय में 5000 पुस्तकें मंगवाई जाएंगी। इस मौके पर एसपी जय प्रकाश सिंह, जेलर विपिन कुमार मिश्रा, डिप्टी जेलर उदय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। ब्यूरो