फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Mistry dies in road accident

सड़क हादसे में बिजली मिस्त्री की मौत

Sun, 15 Oct 2017 12:06 AM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Sun, 15 Oct 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
Mistry dies in road accident
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
पीलीभीत। दियूनी केसरपुर मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भिडंत हो गई। हादसे में बाइक सवार बिजली मिस्त्री कुंवरपुर गांव निवासी आनंद प्रकाश पुत्र गंगाराम की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

न्यूरिया थाना क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुर निवासी गंगाराम का 28 वर्षीय पुत्र आनंद प्रकाश शहर के एक बारात घर में बिजली मिस्त्री थे। रोज की तरह शुक्रवार रात वह बाइक से घर के लिए निकला। दियूनी केसपुर मार्ग पर उसकी सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे एंबुलेंसकर्मी उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों से बातचीत करने के बाद पुलिस ने शनिवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक दो भाइयों में बड़ा था, उसका एक छोटा भाई भगवान दास है। उसकी मौत के बाद से बाद से पत्नी अनारकली का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के दो बच्चे सात वर्षीय दीपक और पांच वर्षीय रघुवीर हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed