{"_id":"599d6bd04f1c1bba358b4963","slug":"181503488976-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेसिक शिक्षक दूसरे दिन भी धरने पर बैठे, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेसिक शिक्षक दूसरे दिन भी धरने पर बैठे, सौंपा ज्ञापन
Updated Wed, 23 Aug 2017 05:19 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। बेसिक शिक्षकों ने प्रांतीय आह्वान पर दूसरे दिन भी बीएसए कार्यालय परिसर में धरना दिया। इस दौरान शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित 15 सूत्रीय ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की।
प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले बुधवार को भी जिले के कई बेसिक शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय में मांगों को लेकर नारेबाजी कर धरना दिया। इस दौरान हुई सभा में शिक्षक नेताओं ने कहा कि उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि मांगों को लेकर जल्द कोई कार्रवाई नहीं की गई तो प्रांतीय नेतृत्व में आंदोलन जारी रखा जाएगा। इसके बाद शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। इसमें
पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने, विद्यालयों में पेयजल, फर्नीचर, शौचालय आदि की व्यवस्था, गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों को बंद कराने, विद्यालयों के रख रखाव को दी जाने वाली धनराशि का एकमुश्त भुगतान कराने, पदोन्नति, गैर शैक्षणिक कार्य से मुक्ति, शिक्षकों के सेवाकाल में मृत्यु होने पर उनके आश्रितों को योग्यतानुसार नौकरी देने, विद्यालयों में चौकीदार की नियुक्ति व नगर क्षेत्र में शिक्षकों की भर्ती कराने आदि की मांग की गई। धरना व ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष दयाशंकर, जिलामंत्री उमेश गंगवार, कोषाध्यक्ष पवन सिन्हा, संतोष गंगवार, गोविंद पाल गंगवार, राजेश मिश्रा, सूर्यप्रकाश गंगवार, वेदप्रकाश, मियां मोहम्मद मनाजिर, मोहम्मद तारिक खां, रियासत हुसैन, अंकित भारती, विद्याराम गंगवार, बाबूराम गंगवार आदि मौजूद रहे।