{"_id":"5962290f4f1c1b861a8b48fb","slug":"181499605263-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बारिश में खुली नंदघर में घटिया निर्माण की पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बारिश में खुली नंदघर में घटिया निर्माण की पोल
Updated Sun, 09 Jul 2017 06:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत/मझोला। वेदांता फाउंडेशन की ओर से जिले में बनाए करीब एक दर्जन आधुनिक आंगनबाड़ी केंद्रों की गुणवत्ता पहली ही बारिश में सामने आ गई। बारिश के चलते इनमें पानी टपक रहा है। उद्घाटन करने पहुंची केंद्रीय मंत्री ने इसकी जानकारी होने पर संस्था के प्रतिनिधियों एवं ठेकेदार को लताड़ लगाई।
जिले केे आंगनबाड़ी केंद्रों को केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के प्रयासों से आधुनिक सुविधाओं से युक्त कर मॉडल केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके लिए वेदांता फाउंडेशन के सहयोग से 50 केंद्रों (नंदघर) का निर्माण कराया जाना है। इसमें अब तक 16 का निर्माण पूरा कराया जा चुका है जबकि कुछ पर काम चल रहा है। जिले में बने इन नंदघरों में कई का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री पहले की चुकी हैं जबकि मझोला क्षेत्र के भिंडारा व गिधौरा में बने नंदघर का उद्घाटन रविवार को किया गया। दोपहर को जब केंद्रीय मंत्री इसका उद्घाटन करने पहुंची तो कुछ लोगों ने उन्हें बताया कि निर्माण में गुणवत्ता न होने के कारण नंदघर में पानी टपक रहा है जिससे रसोई एवं दरवाजे खराब हो रहे हैं। आपके कार्यक्रम के चलते रात को छत पर काली पन्नी डालकर रखी गई थी। इसपर केंद्रीय मंत्री भड़क उठीं और उन्होंने वहां मौजूद वेदंाता फाउंडेशन के प्रतिनिधि प्रीतम, ध्रुव एवं मुंबई से आए निर्माण एजेंसी के ठेकेदार की जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने ठेकेदार को आगे का काम न देने और भुगतान में भी कटौती करने के निर्देश दिए। यहां बता दें कि भिंडारा के साथ ही इसी क्षेत्र के गिधौर, शहर के निकट रूपपुरकमालू, जोगीठेर, रम्पुरा नत्थू में बने नंदघरों में भी पानी टपक रहा है।