{"_id":"595103c14f1c1b8d5a8b4bf4","slug":"181498481601-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने किया कर्मचारी का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने किया कर्मचारी का घेराव
Updated Mon, 26 Jun 2017 06:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला (पीलीभीत)। राशन कार्ड के सत्यापन को टीम के साथ लेखपाल के साथ तीन भाईयों सहित चार लोगों ने अभद्रता की और सरकारी अभिलेख छीन लिए। लेखपाल की तहरीर पर पिता पुत्र सहित चार के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट करने वाल एससीएसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
थाना क्षेत्र के मकतुल क्षेत्र के लेखपाल ओमप्रकाश ग्राम पंचायत हटुआ बिजलाई में खाद्य सुरक्षा अधिनियम के बन रहे राशन कार्डों का सत्यापन करनपे गए थे। इसके लिए उन्होंने गांव मे खुली बैठक बुलाई थी। बैठक में उन्होंने सूची से नाम पढना शुरू किया और जिन लोगों के नाम सूची से काटे जा रहे हैं उनकी कारण बताते हुए जानकारी दी। आरोप है कि इस दौरान सूची से नाम कटने से नाराज गांव के ही हेमराज जो कि स्वयं टैक्टर स्वामी है ने अपने दो भाईयों राजेश्वर व रामौतार एवं पुत्र यशपाल की मदद से उन पर हमला कर दिया और गाली गलौज करने लगे। आरोप है पिता पुत्र सहित चारों आरोपियों ने सरकारी अभिलेख भी छीन लिया। किसी तरह ग्रामीणों ने लेखपाल को बचाया। लेखपाल ने इसकी लिखित जानकारी एसडीएम सदर पूर्णिमा सिंह को दी। एसडीएम ने मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए। इसपर लेखपाल ओमप्रकाश की ओर से पुलिस ने हटुआ बिजलाई निवासी हेमराज, राजेश्वर, रामौतार व यशपाल के खिलाफ, मारपीट करने, सरकारी काम में बाधा डालने एवं एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
राशनकार्ड सत्यापन में धांधली का आरोप
बीसलपुर। गांव परसिया में कुछ लोगों ने राशनकार्ड सत्यापन करने में धांधली का आरोप लगाते हुए कर्मचारियों का घेराव किया। बाद में टीम के लोगों ने गुस्साए ग्रामीणों को पूरी बात समझा बुझाकर शांत कराया। बेसिक शिक्षा विभाग के एनपीआरसी हरीराज सिंह रविवार शाम गांव परसिया में राशन कार्ड सत्यापन कार्य करने गए थे। कुछ ग्रामीणों को लगा कि एनपीआरसी राशनकार्ड के सत्यापन में धांधलेबाजी की जा रही है। इस पर उन्होंने अपात्रों के राशन कार्ड बनाने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सत्यापन कार्य पारदर्शिता के साथ करने की मांग की। इसके बाद एनपीआरसी ने जब घेराव करने वाले लोगों को अपने अभिलेख दिखाते हुए उनकी गलतफहमी दूर कराई। तब जाकर ग्रामीण शांत हो सके।