फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   योगी भी आ जाएं तो पूरा नहीं करा सकते तेरा खेत..

योगी भी आ जाएं तो पूरा नहीं करा सकते तेरा खेत..

Tue, 13 Jun 2017 06:07 PM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 06:07 PM IST
विज्ञापन
योगी भी आ जाएं तो पूरा नहीं करा सकते तेरा खेत..
पीलीभीत। अवैध कब्जेदारों पर कार्रवाई करने और ग्रामीण के खेत की पैमाइश कराने की मांग करने पर नायब तहसीलदार भड़क उठे। आरोप है कि भीड़ के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर टिप्पणी करते हुए ग्रामीण को फटकार लगाई और मुकदमे में फंसाने की चेतावनी देकर चले गए। गुस्साए ग्रामीणों ने शहर विधायक संजय सिंह गंगवार के साथ कलक्ट्रेट पहुंचकर मामले की शिकायत डीएम से की है। डीएम ने मामले की जांच करा कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

ललौरीखेड़ा ब्लॉक के सरौरा गांव निवासी दर्जनों ग्रामीणों सुबह शहर विधायक संजय सिंह गंगवार के आवास पहुंचे और बताया कि 12 जून को नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक और क्षेत्रीय लेखपाल गांव में नाला पर अवैध कब्जे की जांच करने पहुंचे थे। इसी दौरान गाटा संख्या 80 परमेश्वरी दयाल के खेत की पैमाइश भी की जानी थी। मौके पर जांच करने पर अवैध कब्जा पाए जाने पर खेत स्वामी ने टीम से कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि इस पर नायब तहसीलदार ने मुख्यमंत्री का नाम लेकर यह तक कह दिया कि योगी भी आ जाएं तो तेरा खेत पूरा नहीं करा सकते। ग्रामीणों ने जब विरोध किया तो खेत स्वामी पर मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी देकर बिना पैमाइश किए वापस आ गए। ग्रामीणों ने विधायक से इस मामले में आरोपी नायब तहसीलदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराने की मांग की। इस पर विधायक ग्रामीणों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे तथा वहां डीएम से मुलाकात कर उन्हें ग्रामीणों की समस्या से अवगत कराते हुए आरोपी नायब तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने इस मौके पर डीएम को एक ज्ञापन भी दिया। डीएम ने विधायक और ग्रामीणों को मामले की जांच करा कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। इस मौके पर वीरपाल, संजय, दुर्वेश कुमार, महेंद्र पाल, वेदप्रकाश, गंगासरन, जगदीश सरन, मनोहरलाल, हरीश कुमार, दीनदयाल, तेजस्वरुप, गंगाराम, देवीदास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed