{"_id":"f402464a8f40a2d78667bcbd8590cceb","slug":"180-police-man-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले को मिले 180 पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले को मिले 180 पुलिसकर्मी
पीलीभीत।
Updated Mon, 09 Feb 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पखवाड़े भर पहले बार्डर प्लान के तहत हुए तबादलों के बाद पीलीभीत जिले में सिपाहियों का भारी संकट खड़ा हो गया था। रविवार तक सिविल पुलिस के 159 सिपाहियों समेत 180 पुलिसकर्मियों ने जिले में आमद दर्ज कराई है, फिर भी संकट कम होने के आसार नहीं हैं। इन सिपाहियों को सोमवार को थाने में तैनात करने के आदेश होंगे।
आईजी के आदेश पर दो पखवाड़े पहले एसपी सोनिया सिंह ने दरोगा, हेड कांस्टेबल, सिपाही को मिलाकर करीब 320 पुलिसकर्मियों को रिलीव कर दिया था, लेकिन दूसरे जिलों से आने वाले पुलिसकर्मी रिलीव नहीं हुए। इससे जिले में खाकी की भारी कमी हो गई थी। हालात यह थे कि एक थाने पर चार से पांच सिपाही बचे थे। आरआई ओमपाल सिंह ने बताया कि बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, सीतापुर, रामपुर, अमरोहा समेत कई जिलों से रविवार शाम तक सिविल पुलिस के चार दरोगा, 17 हेड कांस्टेबल प्रोन्नत (एचसीपी) व 159 सिपाहियों ने आमद दर्ज कराई है। जिन्हें सोमवार को जिले के 14 थानों पर तैनाती के आदेश जारी किए जाएंगे।
53 सिपाहियों के भरोसे है पुलिस लाइंस
जिले में आर्म्स पुलिस (एपी) के सिपाहियों की भी भारी कमी है। पुलिस लाइंस में वर्तमान समय में महज 53 सिपाही तैनात हैं। जबकि यहां एक प्रतिसार निरीक्षक, दो एसआई, 74 हेड कांस्टेबल, 307 सिपाही और आठ आरक्षी चालक के पद नियत हैं। रविवार को एपी के सात हेडकांस्टेबल, एक आरमोरर्रर व सात सिपाहियों ने आमद दर्ज कराई। आमद दर्ज कराने वाले सिपाहियों को मिलाकर मात्र 53 सिपाही पुलिस लाइंस में हैं। इससे पुलिस लाइंस से लगने वाली 11 गारद, हवालाती सुरक्षा आदि को लेकर काफी दिक्कत उठानी पड़ती है।