फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   18 thousand people are eligible for Ayushman in Bisalpur, but they are refusing to avail the facility

Pilibhit News: बीसलपुर में आयुष्मान के 18 हजार पात्र, पर सुविधा लेने से इन्कार

Sat, 29 Jun 2024 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
18 thousand people are eligible for Ayushman in Bisalpur, but they are refusing to avail the facility
अधिकतर रहते हैं अन्य नगरों में, स्वास्थ्य विभाग ने सूची से नाम हटाए
विज्ञापन

बीसलपुर (पीलीभीत)। बाहर रहने वाले नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के 18 हजार पात्रों ने आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनवाने से इन्कार कर दिया है। इसके बाद विभाग ने सूची से इन सभी के नाम हटा दिए हैं।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारियों को अप्रैल 2023 में स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र के लगभग 2.75 लाख पात्रों की सूची उपलब्ध कराकर 31 मार्च 2024 तक इनके आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


निर्देश मिलते ही अधिकारियों की ओर से अधिकृत किए गए कर्मचारियों ने घर-घर जाकर सूचीबद्ध पात्रों के आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने शुरू कर दिए। इस दौरान पता चला कि नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के लगभग 18 हजार पात्र रोजगार के सिलसिले में बाहर रह रहे हैं। वे लोग यहां पर कभी-कभार ही आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों ने बाहर रह रहे पात्रों को बीसलपुर आकर आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनवाने का सुझाव दिया, पर गिने-चुने पात्रों ने ही बीसलपुर आकर अपने कार्ड बनवाए, अधिकतर नहीं आए। बार-बार कहने पर भी जब वे लोग नहीं आए, तब कर्मचारियों ने उन्हें विकल्प देते हुए कहा कि यदि वे लोग नहीं आ सकते हैं, तो वे कार्ड बनवाने से इन्कार भी कर सकते हैं।
उन लोगों ने यह विकल्प स्वीकार करते हुए कार्ड बनवाने से इन्कार कर दिया। पात्रों के मना करते ही स्वास्थ्य केंंद्र के स्थानीय अधिकारियों ने विभागीय उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजकर इन 18 हजार पात्रों के नाम सूची से तत्काल हटाने की संस्तुति कर दी।
कुछ ही दिनों बाद विभागीय उच्चाधिकारियों ने 18 हजार पात्रों के नाम सूची से हटा दिए। 18 हजार पात्रों की ओर से कार्ड बनवाए जाने से इन्कार करने और इनके नाम सूची से हटाए जाने की पुष्टि स्वास्थ्य केंद्र के संबंधित पटल प्रभारी सुशील कुमार ने भी की है। (संवाद)

-
इन स्थानों के पात्रों ने कार्ड बनवाने से किया इन्कार
बीसलपुर नगर , बिलसंडा कस्बा, बरखेड़ा कस्बा, टिकरी, रसायाखानपुर, मीरपुर वाहनपुर, महादेवा, ईंटारोड़ा, ईंटगांव, दियोरिया, मधवापुर, बमरोली, विलासपुर, रोहनिया, चठिया सेवाराम, रढ़ैता, दौलतपुर हीरा, चुर्रासकतपुर, महादेवा, रिछोला सबल, पैनिया हिम्मत।
-
मुंबई की एक कंपनी में काम करता हूं। बीसलपुर कभीकभार ही आ पाता हूं। मेरा नाम सूची में था, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई समय सीमा में आ नहीं पाया, ऐसे मैंने कार्ड बनवाने से इन्कार कर दिया।
-विनय पाठक, मोहल्ला बख्तावरलाल
-
अधिकतर निजी अस्पताल पात्रों को आयुष्मान कार्ड का लाभ नहीं देते हैं। बहानेबाजी करते हैं। इन्हीं सब बातों की वजह से मैने सूची में नाम होने के बावजूद कार्ड बनवाने से मना कर दिया है।

- पीयूष सक्सेना, बारह पत्थर रोड

-
18 हजार पात्रों ने आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनवाने से इन्कार कर दिया है। इसके बाद इन पात्रों के नाम सूची से हटा दिए गए हैं। कार्ड बनाने का लगभग 97 फीसदी लक्ष्य पूरा हो गया है। अवशेष तीन फीसदी लक्ष्य बहुत जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
-डॉ. लेखराज गंगवार अधीक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बीसलपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed