फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   18 people trapped in flood for three days, waiting for help

बाढ़ में तीन दिन से फंसे है 18 लोग, सहायता का कर रहे इंतजार

Thu, 21 Oct 2021 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
18 people trapped in flood for three days, waiting for help
गांव वमनपुर भागीरथ में एक पेड़ पर बाढ़ से बचने के लिए बैठे लोग। - फोटो : PILIBHIT
पूरनपुर। चौतरफा बाढ़ के पानी से घिरे 18 लोग मदद का इंतजार कर रहे हैं। छप्पर पर चढ़कर 12 और छह जान बचाने के लिए पेड़ पर चढ़े हैं। कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर गांव वालों को भेजी है। अब मोबाइल डाउन होने पर गांव वालों से संपर्क टूट चुका है। तीसरे दिन भी फंसे लोगों को निकाला नहीं जा सका है।
विज्ञापन

सोमवार शारदापार जंगल किनारे गौढ़िया (पशुओं को एक स्थान पर पालने का स्थान) बनाकर रह रहे गांव नहरोसा के 18 लोग अलग-अलग स्थानों पर शारदा नदी की बाढ़ में फंस गए। इसमें गांव बमनपुर भागीरथ के समीप छह लोग तीन दिन से शीशम के पेड़ पर चढ़कर सहायता का इंतजार कर रहे हैं। बाढ़ में छप्पर बहने पर गौढ़ी संचालकों ने एक शीशम के पेड़ पर शरण ले रखी है। गौढ़ी के करीब पांच सौ पशु बाढ़ के पानी में बह जाने का अंदेशा है। पेड़ पर फंसे इन लोगों ने घटना की जानकारी मोबाइल पर गांव वालों को दी। वीडियो क्लिप बनाकर भी भेजी। प्रधान से बाहर निकलवाने की मांग की। इसके अलावा अफसरों से भी फोन पर बाहर निकलवाने की गुहार लगाई। मगर, बुधवार को तीसरे दिन भी उनको बाहर नहीं निकाला जा सका। फंसे लोगों के मोबाइल स्विच ऑफ होने पर उनका संपर्क गांव के लोगों से भी कट गया है। इसके अलावा इसी गांव के बमनपुर भागीरथ में गौढ़ी पर रह रहे 12 लोग तीन दिन से फंसे हुए हैं। ये लोग छप्परों पर शरण लिए हुए हैं। छप्पर कब बाढ़ में बह जाए तर्क दे रहे हैं। इन लोगों ने मोबाइल पर अपने फंसे होने की जानकारी गांव के लोगों को दी। मगर तीसरे दिन इनको भी नहीं निकाला जा सका। इन लोगों की गौढ़ी के पशु लापता है। प्रधान पति समीउद्दीन शम्मू ने बताया कि गांव के लोगों के फंसने की जानकारी अफसरों को दी गई। एसएसबी के जवानों ने मंगलवार को पहुंचकर फंसे छह लोगों को बाहर निकाल लिया। रात होने का तर्क देकर चले गए। मगर अभी 18 लोगों को नहीं निकाला जा सका।
विज्ञापन

गांव नहरोसा के जंगल किनारे बाढ़ में फंसे लोगों की जानकारी पर बुधवार को पीएसी को भेजा गया है। पीएसी के जवान मोटरबोट की सहायता से लोगों को निकाल रहे हैं। - अशोक कुमार गुप्ता, तहसीलदार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed