फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   18 board examinations From preparations complete

बोर्ड परीक्षाएं 18 से, तैयारियां पूरी

Fri, 12 Feb 2016 11:25 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Fri, 12 Feb 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
18 board examinations From preparations complete
यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां चाक चौबंद कर ली हैं। जिले के 87 परीक्षा केंद्रों पर होने वाली परीक्षा सुपर जोनल मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगी। तीन जोनल मजिस्ट्रेट व 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं संवेदनशील व अतिसंवेदनशील केंद्रों पर 23 स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

जिले में 18 फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने जा रही है। डीएम मासूम अली सरवर ने जिले भर के परीक्षा केंद्रों पर नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने को अपर जिलाधिकारी को सुपर जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। वहीं सभी 87 परीक्षा केंद्रों को तीन जोन व 15 सेक्टरों में बांटा गया है। तहसील सदर में एसडीएम सदर, बीसलपुर के लिए एसडीएम बीसलपुर व पूरनपुर जोन के लिए एसडीएम पूरनपुर को जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसके अलावा 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। डीएम ने बताया कि जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट संबंधित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षाओं के संपन्न होने की सूचना रोजाना परीक्षा समाप्त होने पर जोन मजिस्ट्रेट को उपलब्ध कराएंगे। वहीं जोनल मजिस्ट्रेट अपनी सूचना सुपर जोनल मजिस्ट्रेट को देंगे।
विज्ञापन


सेंसटिव केंद्रों पर तैनात रहेंगे स्टेटिक मजिस्ट्रेट
बोर्ड परीक्षा में इस बार जिले के 20 परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील व तीन परीक्षा केंद्रों को अति संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। इन सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न कराने की जिम्मेदारी 23 स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को सौंपी गई है। अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्र के रूप में राजकीय इंटर कॉलेज गभिया सहराई, सेवाराम नत्थूलाल इंटर कॉलेज जोगराजपुर व लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज चंदिया हजारा को चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईओएस कार्यालय में खुलेगा कंट्रोल रूम
परीक्षाओं के सफल संचालन को डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। जिसका दूरभाष नंबर 05882-255734 है। कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी निहाल सिंह व संजय कुमार को सौंपी गई है। चार कंट्रोल सहायकों को भी तैनात किया गया है। परीक्षा संबंधी कोई भी जानकारी डीआईओएस जेके वर्मा के मोबाइल नंबर 9454457301 व वरिष्ठ सहायक संजीव कंचन के मोबाइल नंबर 9411831662 पर दी जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed