फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   1763 birds of 39 species were seen

Pilibhit News: 39 प्रजातियों के 1763 पक्षियों के किए दीदार

Sun, 02 Feb 2025 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 02 Feb 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
1763 birds of 39 species were seen
शारदा डैंम पर प​क्षियों को देखते बच्चे व वन कर्मी।स्रोत:विभाग
पीलीभीत। पीटीआर में बर्ड वाचिंग कार्यक्रम के तहत रविवार को पांचों रेंज में कार्यक्रम हुए। विभागीय टीम ने वन्यजीव प्रेमी और स्कूली बच्चों के साथ शारदा डैम समेत पांच तालों का भ्रमण कर पक्षियों के दीदार किए। इस दौरान 39 प्रजातियों के 1763 पक्षियों को चिह्नित किया गया।
विज्ञापन

बर्ड फेस्टिवल के तहत आयोजित कार्यक्रम में बराही रेंज के शारदा डैम, माला रेंज के माला नदी पुल, महोफ रेंज के बारहसिंघा ताल, हरीपुर रेंज के धनाराघाट व दियोरिया रेंज की खाया नदी पर करीब 280 बच्चों ने विभागीय अफसर और कर्मियों की मौजूदगी में पक्षियों के दीदार किए। इस दौरान डुबडुबी, जलकौवा, लाल अंजन, लासर, देसी मैना, गौरया, हीरामन तोता समेत 39 प्रजातियों के 1763 पक्षियों के दीदार किए गए।
विज्ञापन

सुबह तड़के से आठ बजे तक 713, आठ से नौ बजे तक 651 व नौ से 10 बजे तक 399 पक्षियों के दीदार किए गए। इस दौरान डीएफओ मनीष सिंह, रेंजर सहेंद्र यादव, अरुण मोहन श्रीवास्तव, पक्षी विशेषज्ञ अख्तर मियां ने मौजूद बच्चों पक्षियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देकर संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed