फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   खेकड़ा क्षेत्र में हवन के साथ स्कूलों में नया सत्र शुरू

खेकड़ा क्षेत्र में हवन के साथ स्कूलों में नया सत्र शुरू

Tue, 03 Apr 2018 12:36 AM IST
Updated Tue, 03 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा क्षेत्र में  हवन के साथ स्कूलों में नया सत्र शुरू
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

सोमवार से ब्लाक क्षेत्र के प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो गई। कई स्कूलों में हवन का आयोजन हुआ।
एक अप्रैल को रविवार की वजह से स्कूलों में दो अप्रैल से नया सत्र शुरू हो गया। प्राइवेट स्कूलों ने गर्मी के चढ़ते पारे को देखकर समय सुबह सात से साढ़े सात बजे के बीच कर दिया है। यूपी बोर्ड के माध्यमिक व बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में नया सत्र से समय में बदलाव किया है। माध्यमिक स्कूलों का समय सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक और प्राइमरी व जूनियर स्कूलों का समय सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे किया है। सोमवार को क्षेत्र के ग्राम बसी स्थित गुरु कुलम स्कूल, नगर स्थित विद्या भवन पब्लिक स्कूल, होली चाइल्ड एकेडमी सीनियर सेकेंडरी विद्यालय, कोणार्क विद्यापीठ, गुरुकुल विद्यापीठ, जेपी एकेडमी, जैन एकेडमी आदि स्कूलों में शिक्षण सत्र के पहले दिन हवन हुआ। इसमें स्कूल की प्रबंध समिति के पदाधिकारी, अध्यापक, अभिभावक और छात्र छात्राओं ने आहुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed