{"_id":"5a0af4264f1c1b3c3d8b76cf","slug":"171510667302-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से खुलेगा टाइगर रिजर्व और चूका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से खुलेगा टाइगर रिजर्व और चूका
Updated Tue, 14 Nov 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
चूका बीच
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-निजी वाहन से भी सैर सपॉटा नहीं कर सकेंगे पर्यटक
जिले का प्रमुख पर्यटन स्थल टाइगर रिजर्व एवं इसमें बना चूका स्पॉट पर्यटकों के लिए बुधवार से खोल दिया जाएगा। इस सीजन में वृद्धाश्रम के वरिष्ठ नागरिक इसके पहले पर्यटक होंगे, इसलिए वनविभाग ने उन्हें लाने और वापस ले जाने की व्यवस्था की है। इस बार पर्यटक अपने वाहन से जंगलों की सैर नहीं कर सकेंगे। उन्हें महंगे दामों पर विभागीय वाहनों पर ही सैर-सपाटे के लिए आश्रित रहना होगा। हटों के लिए भी पहले से अधिक धनराशि खर्च करनी होगी।
टाइगर रिजर्व का पर्यटक सीजन प्रति वर्ष 15 नवंबर से प्रारंभ होकर 15 जून तक चलता है। बुधवार को इसका नया सत्र प्रारंभ होगा। सुबह डीएम शीतल वर्मा महोफ रेंज में बने गेट नंबर एक पर फीता काटकर इसका शुभारंभ करेंगी। वनसरंक्षक वीके सिंह ने बताया कि वन विभाग ने पहले दिन वृद्धाश्रम में रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों को टाइगर रिजर्व का पहला अतिथि पर्यटक बनाने का निर्णय लिया है। वरिष्ठ नागरिकों को लाने ले जाने के लिए विभाग ने वाहनों की व्यवस्था की है। उन्होंने बताया कि इस बार पर्यटकों को टाइगर रिजर्व एवं चूका स्पॉट लाने ले जाने के लिए विभाग की ओर से 12 वाहनों की व्यवस्था की गई है, जिसमें सात जिप्सियां वन विभाग ने अपनी ओर से मुहैया कराई हैं। इन गाड़ियों का स्थान केे हिसाब से किराया निर्धारित किया गया है।
दो पालियों में कराई जाएगी सैर
इस बार दूसरा सबसे बड़ा बदलाव समय में किया गया है। अब पर्यटक पूरे दिन जंगल की सैर नहीं कर सकेंगे। अन्य नेशनल पार्कों की तरह दो पालियों में पर्यटक जंगल आ जा सकेंगे। पहली पाली सुबह छह बजे से 11 बजे तक रहेगी जबकि दूसरी पॉली दोपहर 2.30 बजे से शाम छह बजेे (सूर्यास्त) तक रहेगी।
विज्ञापन
जंगल भ्रमण को रहेंगे तीन रूट
पर्यटकों को जंगल घूमाने के लिए वनविभाग ने इस बार तीन रूट निर्धारित किए हैं। दो रूट जंगल के अंदर भ्रमण के हैं। इसमें पहला महोफ के गेट नंबर एक से शुरू होकर जंगल के अंदर ही भीमताल, उत्तराखंड की सीमा पर नहर मार्ग होते हुए चूका स्पॉट पहुंचेगा। दूसरा मार्ग बराही गेस्ट हाउस से प्रारंभ होकर रेशम फार्म, सप्त सरोवर, बाइफरकेशन होते हुए चूका पहुंचेगा। इन दो के अलावा एक तीसरा मार्ग केवल उन पर्यटकों के लिए निर्धारित किया गया है जो सीधे चूका स्पॉट तक जाना चाहते हैं। ऐसे पर्यटकों को मुस्तफाबाद तक अपने वाहन से पहुंचना होगा। यहां विभागीय वाहन से चूका पहुंचा जा सकेगा।
इस बार कुछ भी नया नहीं
माधोटांडा। टाइगर रिजर्व और चूका आने वाले पर्यटकों के लिए इस बार कुछ भी नया देखने को नहीं मिलेगा। वन विभाग ने पूर्व में बनी हटों को रंग रोगन करा दिया है, साथ ही एक सोवेनियर शॉप खोली है। इसमें जिले की मशहूर बांसुरी, दैनिक उपयोग की वस्तुएं उपलब्ध रहेंगी।
घूमने आइए, जेब खाली करके जाइए
टाइगर रिजर्व और चूका में सैर-सपाटा इस बार लगभग दोगुना महंगा कर दिया गया है। घूमने वाले पर्यटकों के लिए जेब भरकर आना होगा और जेब खाली करके लौटना पड़ेगा। वन विभाग ने इस बार सुविधाओं में कोई बदलाव न कर पर्यटकों के लिए जेब पर अतिरिक्त बोझ डाला है।
पहली बार व्यवस्थाएं संभाल रहे वन निगम ने चूका स्पॉट की हटों के किराए में बढ़ोत्तरी कर दी है। पहले जो किराया प्रति हट के हिसाब से निर्धारित था उसे हट के अनुसार प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है, जो पहले से लगभग दो गुना हो गया है। वहीं घूमने फिरने की समय सीमा निर्धारित कर दी गई है। एक पर्यटक को मात्र साढ़े तीन से चार घंटे ही घूमने को मिलेगा। ऐसे में, वन विभाग ने कम आय वर्ग वाले लोगों के लिए टाइगर रिजर्व और चूका की सैर से दूर करने का काम किया है। पर्यटन के लिए बेतहाशा की गई वृद्धि के लोगों को समझ से परे है। टाइगर रिजर्व और चूका वन विभाग के लिए प्रचार का माध्यम होने के बावजूद इसमें पर्यटन के लिए की गई वृद्धि से जाहिर है कि पर्यटक की संख्या कम हो सकती है।
यह रहेगा किराया....
0 थारू हट-1500 रुपये प्रति व्यक्ति, दो व्यक्तियों पर 2400, दो व्यक्ति एवं छोटा बच्चा 2650, दो व्यक्ति एवं बड़ा बच्चा 3200।
0 बैम्बू हट एवं ट्री हट-2000 रुपये प्रति व्यक्ति, दो व्यक्तियों पर 3000, दो व्यक्ति एवं छोटा बच्चा 3250, दो व्यक्ति एवं बड़ा बच्चा 4000।
वाहनों का किराया (छह पर्यटक)
महोफ से चूका- 2700, 450 अतिरिक्त पर्यटक
पीलीभीत से चूका-3000, 500 अतिरिक्त पर्यटक
मुस्तफाबादा से चूका-2400, 400 रुपये अतिरिक्त
ऑनलाइन होगी हटों की बुकिंग
चूका स्पॉट में बनी हटों की बुकिंग इस बार वननिगम के हाथों रहेगी वह भी ऑनलाइन होगी। इसमें थारू हट, बैम्बू हट एवं ट्री हट की बुकिंग हो सकेगी। वहीं चूका स्पॉट की अरण्य कुटीर एवं विभिन्न रेंजों में बने गेस्ट हाउस वन विभाग के अधीन रहेंगे और इनकी बुकिंग भी विभाग के हाथों रहेगी। इसके लिए चूका स्पॉट की कैंटीन भी वन निगम के माध्यम से ही संचालित होगी।
टाइगर रिजर्व के पर्यटक सीजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार से इसे पर्यटकों के लिए खोला जा रहा है। पर्यटकों को यबेहतर सुविधाएं देने का प्रयास किया जा रहा है। जरूरत पडने में इनमें बदलाव भी किया जाएगा।
-विनोद कृष्ण सिंह, वनसंरक्षक