{"_id":"5953a4e14f1c1b246f8b47a0","slug":"171498653921-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विस्थापित परिवारों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस्थापित परिवारों ने किया प्रदर्शन
Updated Wed, 28 Jun 2017 06:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर(पीलीभीत)। चंदिया हजारा के विस्थापित परिवारों के सदस्यों ने घोषण के अनुसार भूमि न देने, भूमि अभिलेखों में दर्ज न होने के विरोध में तहसील कार्यालय परिसर मेें प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
बजरंग दल के संयोजक रूम सिंह यादव के नेतृत्व में तहसील कार्यालय पहुंचे विस्थापित परिवारों के सदस्यों ने समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सालों पहले 415 परिवारों को पुनर्वासित कर क्षेत्र में बसाया गया था। प्रत्येक परिवार को भरण पोषण को पांच-पांच एकड़ भूमि देने का आश्वासन सरकार की ओर से दिया गया था। इसमें से तीन सौ परिवारों को तीन-तीन एकड़ और अन्य 115 परिवारों को ढाई-ढाई एकड़ भूमि आवंटित की गई। लंबे समय से शेष भूमि आवंटित कराने की मांग वे लोग करते आ रहे हैं, लेकिन शेष भूमि अब तक नहीं आवंटित की गई और न ही आवंटित भूमि अभिलेखों में दर्ज की गई। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में प्रत्येक परिवार को पांच-पांच एकड़ भूमि उपलब्ध कराने, उपलब्ध कराई गई भूमि को अभिलेखों में दर्ज कराने, विस्थापित परिवारों को रोजगार दिलवाने की मांग की गई। प्रदर्शन करने वालों में विधिओम सिंह, महादेव गाइन, अभिमन्यू राय, घनेंद्र सिंह यादव, महादेव गाइन, निताई वैद्य, अनुकूल, कमल सरकार आदि थे।