फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   17,000 children were registered in council schools, Marouri block was ahead.

Pilibhit News: 17 हजार बच्चों का परिषदीय स्कूलों में हुआ पंजीकरण, मरौरी ब्लॉक रहा आगे

Sat, 25 Apr 2026 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
17,000 children were registered in council schools, Marouri block was ahead.
पीलीभीत। जिले में नए शिक्षा सत्र के तहत परिषदीय विद्यालयों में नामांकन अभियान ने गति पकड़ ली है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान के पहले चरण में सभी सात ब्लॉकों से 17 हजार बच्चों का पंजीकरण किया गया। इसमें मरौरी ब्लॉक 2850 नामांकन के साथ आगे रहा।
विज्ञापन

जिले के परिषदीय विद्यालयों में एक अप्रैल से शुरू हुए नामांकन अभियान के तहत 15 अप्रैल तक चले पहले चरण में कुल 17 हजार बच्चों का नामांकन किया गया है। इस दौरान बेसिक शिक्षा विभाग की सक्रियता और शिक्षकों के प्रयासों से सभी सात ब्लॉकों में संतोषजनक प्रगति दर्ज की गई।
विज्ञापन

ब्लॉकवार आंकड़ों के अनुसार, मरौरी ब्लॉक में 2,850 बच्चों का नामांकन किया गया, जबकि ललौरीखेड़ा में 2,400 बच्चों ने पंजीकरण कराया। अमरिया ब्लॉक में 2,650, बीसलपुर में 2,550, बरखेड़ा में 2,300, बिलसंडा में 2,100 और पूरनपुर ब्लॉक में 2,150 बच्चों को विद्यालयों से जोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला समन्वयक सचिन चौधरी ने बताया कि नामांकन अभियान को और तेज करने के लिए शिक्षकों की टीमें गांव-गांव जाकर ऐसे बच्चों को चिह्नित कर रही हैं, जो किसी कारणवश स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। इन बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed