फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   17 stolen bikes were recovered and two arrested for selling them with fake number plates.

Pilibhit News: चोरी कर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर करते थे बिक्री, 17 बाइक बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 13 Sep 2026 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 13 Sep 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
17 stolen bikes were recovered and two arrested for selling them with fake number plates.
चोरी के बाइकों के साथ पकड़े गए आरोपी। संवाद
पीलीभीत। सुनगढ़ी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे और निशानदेही पर 17 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी बाइकों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाते थे और उन्हें बेचने की तैयारी में थे। बरामद बाइकों में पीलीभीत के साथ ही रामपुर, मुरादाबाद, अफजलगढ़, बरेली, खटीमा, काशीपुर, हल्द्वानी, बिजनौर और ऊधमसिंह नगर के वाहन शामिल हैं। पुलिस अब बरामद मोटरसाइकिलों के संबंध में संबंधित थानों से सत्यापन करा रही है।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस लाइन में सहायक पुलिस अधीक्षक नताशा गोयल ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि रविवार को सुनगढ़ी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम को सूचना मिली। इसके आधार पर टीम ने माधोटांडा बाइपास रोड पर घेराबंदी कर दो आरोपियों को चोरी की दो मोटरसाइकिलों के साथ पकड़ लिया।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान सुखविंदर सिंह (28) पुत्र हरबेल निवासी तोता बैरिया, थाना कैला खेड़ा, ऊधमसिंह नगर, उत्तराखंड और सिकंदर सिंह (23) पुत्र गुरदीप सिंह निवासी ग्राम बेरखेड़ा, थाना बिलासपुर, रामपुर के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि थाना सुनगढ़ी में दर्ज रिपोर्ट से संबंधित चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस टीम लगी थी। इसी दौरान दोनों आरोपी चोरी की दो मोटरसाइकिलों के साथ पकड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
पूछताछ में खुला चोरी की बाइकों का मामला
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अलग-अलग स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी करते थे। चोरी के बाद बाइकों की नंबर प्लेट हटा दी जाती थी और उनकी जगह फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उन्हें बेचने का प्रयास किया जाता था। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 15 और चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कर लीं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी इन मोटरसाइकिलों को बेचने के लिए उत्तराखंड ले जाने की फिराक में थे। पुलिस ने दर्ज मामले में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है।

----
दोनों पर पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे
सहायक पुलिस अधीक्षक नताशा गोयल ने बताया कि आरोपी सुखविंदर सिंह के खिलाफ थाना सुनगढ़ी में तीन मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा थाना बहेड़ी, बरेली में भी मुकदमा दर्ज बताया गया है। वहीं सिकंदर सिंह के खिलाफ थाना सुनगढ़ी में तीन मुकदमों के अलावा थाना बिलासपुर, रामपुर में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें मोटरसाइकिल चोरी, मारपीट और आर्म्स एक्ट से संबंधित मामले शामिल हैं। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ के आधार पर चोरी की अन्य घटनाओं और उनके साथियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

चोरी के बाइकों के साथ पकड़े गए आरोपी। संवाद

चोरी के बाइकों के साथ पकड़े गए आरोपी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed