{"_id":"5c6d58cfbdec2273a1356e7d","slug":"161550670031-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडरपास निर्माण के लिए ब्लॉक मिलने का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडरपास निर्माण के लिए ब्लॉक मिलने का इंतजार
विज्ञापन
पीलीभीत। नौगवां पकड़िया क्रॉसिंग पर मंजूर अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। मशीनों की मदद से कार्य को अंजाम दिया जा रहा है। फाउंडेशन तैयार हो गया है। अब काम आगे बढ़ाने के लिए ब्लॉक लेने की तैयारी है। कार्यदायी संस्था के मुताबिक ब्लॉक के लिए मंजूरी मिलने में अभी तीन दिन लग सकते हैं।
पीलीभीत-भोजीपुरा रेलवे रूट पर ब्रॉडगेज कार्य के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया है। इसके बाद शहर के नौगवां पकड़िया रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास बनाने के लिए विभाग की ओर से रिपोर्ट तैयार कर मंजूरी के लिए भेजी गई। मंजूरी के बाद इसके निर्माण की जिम्मेदारी बरेली की एक संस्था को सौंपी गई। सप्ताहभर पूर्व कार्यदायी संस्था ने काम शुरू किया। अंडरपास क्षेत्र में फाउंडेशन तैयार कर बॉक्स दुरुस्त करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इधर, कार्यदायी संस्था को अंडरपास के लिए ब्लॉक का इंतजार है।