{"_id":"5c6ab6babdec2273a74d0a6c","slug":"161550497466-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएम के दौरा कर लौटते ही रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पुराने ढर्रे पर लौटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएम के दौरा कर लौटते ही रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पुराने ढर्रे पर लौटीं
विज्ञापन
पीलीभीत। पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम के निरीक्षण को लेकर रेलवे स्टेशन पर की गईं चाक-चौबंद व्यवस्था उनके लौटते ही पुराने ढर्रे पर आ गईं हैं। स्टेशन परिसर की सफाई व्यवस्था से लेकर प्लेटफॉर्म नंबर दो पर चल रहे मरम्मत कार्यों में भी अब औपचारिकताएं निभाई जाने लगी हैं। निरीक्षण को लेकर गंभीर हुए अफसर भी इससे अंजान हो गए हैं।
रेलवे स्टेशन का तीन दिन पहले पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल ने निरीक्षण किया था। इसे लेकर करीब एक महीने पहले से स्टेशन परिसर समेत रेलवे की सारी व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा था। रेलवे के मंडलीय अफसर व्यवस्थाओं पर खुद नजर रखे थे। इधर, जीएम के निरीक्षण के बाद से ही रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पुराने तौर-तरीके से संचालित होने लगी हैं। खास बात यह है कि प्लेटफॉर्म नंबर दो पर चल रहे मरम्मत कार्य भी दो दिन बंद रहे। सोमवार को काम शुरू भी हुआ तो बेहद धीमी गति से।
स्टेशन परिसर की दीवार बन गई पीक दान
स्टेशन परिसर पर साफ-सफाई में औपचारिकताएं निभाई जा रही हैं। परिसर के बाहरी हिस्से की दीवारों को ही लोगों ने पीक दान बना लिया है।
कॉलोनी में भी लगने लगे गंदगी के ढेर
जीएम के निरीक्षण के मद्देनजर उत्तरी आवासीय कॉलोनी को मरम्मत और साफ सफाई कर चमकाया गया था। जीएम ने कॉलोनी की स्थिति को देखा भी था, लेकिन अब अफसरों ने कॉलोनी की साफ-सफाई से आंखें फेर ली हैं। उत्तरी आवासीय कॉलोनी में घुसते ही गंदगी के ढेर इस बात की गवाही दे रहे हैं।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन की व्यवस्था में धीरे धीरे सुधार किया जा रहा है। जीएम को निरीक्षण को लेकर पूर्व में किए गए सुधार में लापरवाही नहीं होने दी जाएगी। अगर कोई लापरवाही बरती जा रही है तो इस संबंध में जानकारी की जाएगी। - राजेंद्र कुमार, पीआरओ, इज्जतनगर