फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   शहरवासियों की सुविधा को नौगवा रेलवे क्रासिंग पर बनने लगा अंडरपास

शहरवासियों की सुविधा को नौगवा रेलवे क्रासिंग पर बनने लगा अंडरपास

Mon, 11 Feb 2019 11:26 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Mon, 11 Feb 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
शहरवासियों की सुविधा को नौगवा रेलवे क्रासिंग पर बनने लगा अंडरपास
पीलीभीत। रेलवे स्टेशन के निकट स्थित नौगवा रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास बनाने का कार्य सोमवार रात शुरू कर दिया गया है। इसके लिए अधिकारियों ने रूपरेखा तैयार कर ली है। गड्ढा खुदाई के लिए जेसीबी मशीनें भी मौके पर पहुंच गई है। मशीनें रेलवे लाइन के दोनों ओर खुदाई का काम शुरू करेंगी। रातभर में कार्य को पूरा करने के प्रयास तेज हो गए हैं। पीलीभीत भोजीपुरा रेलवे ट्रैक पर ब्रॉडगेज का कार्य दो वर्ष पूर्व पूरा कर दिया गया। इसके बाद ट्रैक पर नियमित रूप से ट्रेनों का संचालन भी शुरू हो गया। इसके बाद रूट पर निर्धारित अंडरपास के निर्माण की योजना बनाई जाने लगी। इधर, पूर्व में मेगा ब्लॉक मिलने के बाद रेलवे प्रशासन ने शहर के नौगवां पकड़िया रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास संख्या 263 के निर्माण पर मंजूरी दे दी गई। सोमवार को अंडरपास के निर्माण के लिए रेलवे क्रेन, जेसीबी समेत अन्य मशीनें नौगवां क्रॉसिंग पहुंच गई है। रात को जेसीबी अंडरपास निर्माण के लिए खुदाई कार्य शुरू कर देगी। अंडरपास का साढ़े सोलह मीटर लंबाई और साढ़े पांच मीटर चौड़ाई में निर्माण किया जाएगा। निर्माण के चलते रेलवे फाटक से लोगों का आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। इससे लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि अंडरपास के निर्माण के लिए सोमवार को काम शुरू कर दिया गया। लोगों को निकलने में थोड़ी परेशानी का सामना करना होगा। वहीं रेलवे का अंडरपास बनने से इलाके के लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed