{"_id":"5bef23f8bdec22698966468b","slug":"161542398968-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडब्ल्यूसी के नोटिस के बाद पालिका चेयरमैन स्कूल में पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडब्ल्यूसी के नोटिस के बाद पालिका चेयरमैन स्कूल में पहुंची
Updated Sat, 17 Nov 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)
खेकड़ा नगर में बंदरों के आतंक का मामला तूल पकड़ गया है। नगर में स्थित जैन बाल अकादमी विद्यालय को सीडब्ल्यूसी के नोटिस के बाद शुक्रवार को नगर पालिका चेयरमैन पूरे अमले के साथ स्कूल में पहुंचा और मामले की जानकारी ली। उन्होंने स्कूल में एक युवक को तैनात किया। उन्होंने बताया कि बंदरों का पकड़ने का टेंडर हो गया है। जल्द ही बंदरों को पकड़ने वाली टीम आएगी।
सीडब्ल्यूसी के स्कूल को नोटिस भेजने की सूचना समाचार पत्र में प्रकाशित होेने के बाद शुक्रवार को खेकड़ा नगर पालिका प्रशासन हरकत में आया। और चेयरमैन संगीता धामा ने स्कूल में पहुंचकर मामले की पूरी जानकारी ली। साथ ही नगर पालिका द्वारा बच्चों की सुरक्षा के लिए एक कर्मचारी को तैनात किया। बताया कि कर्मचारी राहुल रोजाना स्कूल टाइम में छत पर रहकर सुरक्षा करेगा। चेयरमैन संगीता धामा ने बताया कि बंदरों को पकड़ने के लिए टेंडर हो गया है। जल्द ही टीम आकर बंदरों को पकड़कर दूर जंगलों में छोड़ने का अभियान युद्ध स्तर पर करेगी।
उल्लेखनीय है कि अमर उजाला के 14 नवंबर 2018 के अंक में खेकड़ा नगर स्थित जैन बाल अकादमी शिक्षण संस्था में दो बच्चों पर बंदरों के हमले का समाचार प्रमुखता से प्रकाशित हुआ । इसमें बंदरों के झुंड ने स्कूल के कमरे में घुस कर शिक्षा ग्रहण कर रहे बालकों पर हमला किया । इसमें एक छात्र और एक छात्रा बंदरों के काटने से घायल हुए, इनको स्थानीय उपचार के बाद दिल्ली अस्पताल में भर्ती कराया। न्यायपीठ सीडब्ल्यूसी के न्याय प्राधिकारी डॉ. कुलदीप त्यागी, मालती शर्मा एवं राजीव यादव ने इस मामले को गंभीरता से लेकर बृहस्पतिवार को स्कूल प्रशासन को नोटिस जारी किया। नोटिस में 22 नवंबर 2018 को सीडब्ल्यूसी कार्यालय बागपत में उपस्थित होकर लिखित स्पष्टीकरण देने को कहा गया। इससे विद्यालय प्रबंध तंत्र स्थानीय प्रशासन पर भड़क गया। प्रधानाचार्या बीना जैन ने जिलाधिकारी से बंदरों से निजात दिलाने की मांग की।